फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   groom refuse to marriage reason of dawry

बुलेट पाकर 'दूल्हे के भाव बढ़े', निकाह की सुबह मांग ली कार, लाल जोड़े में थाने पहुंची दुल्हन

Wed, 13 Dec 2017 08:51 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 13 Dec 2017 08:51 AM IST
विज्ञापन
groom refuse to marriage reason of dawry
डेमो पिक
दूल्हे ने पहले बुलेट मांगी, हां करने पर उसका मन ऐसा बढ़ा कि निकाह के दिन सुबह कार मांग बैठा। लड़की वालों ने कार देने में असमर्थता जताई तो दूल्हे ने बारात लाने से मना कर दिया। कई घंटे इंतजार के बाद लाल जोड़े में सजी दुल्हन मां के साथ एसपी आफिस पहुंची और न्याय की गुहार लगाई। मामला यूपी के फतेहपुर जिले का है। 
विज्ञापन


फतेहपुर शहर के लखनऊ बाईपास के पास रहने वाला परिवार मनिहार का काम करता है। परिवार के मुखिया ने सबसे छोटी बेटी का रिश्ता खखरेरू में तय किया था। दूल्हा भी चूड़ी का कारोबार करता है। दोनों परिवारों ने 11 दिसंबर की तिथि निकाह के लिए तय की। आरोप है कि तीन दिन पहले दूल्हे ने बुलेट बाइक की मांग की। इस पर दुल्हन के पिता ने कर्ज लेकर बुलेट का इंतजाम कर दिया। सोमवार को लड़की वालों ने पीरनपुर स्थित गेस्ट हाउस में बारात के स्वागत के तैयारी शुरू की। लड़की भी लाल जोड़े में सजी सहेलियों के साथ बैठी थी। जनाती भी काफी संख्या में आ पहुंचे। नाश्ता चल रहा था। इसी बीच दुल्हन के पिता के मोबाइल पर दूल्हे का फोन आया। उसने कार का इंतजाम करने को कहा।
विज्ञापन

 

रिश्तेदारों ने भी फोन करके मनाने की कोशिश की

groom refuse to marriage reason of dawry
डेमो पिक
दुल्हन के पिता ने असमर्थता जताई तो बारात लाने से इनकार कर दिया। कुछ रिश्तेदारों ने भी फोन करके मनाने की कोशिश की, लेकिन हर प्रयास असफल रहा। जनाती भी परिवार की दुविधा देख लौटने लगे। शाम को दुल्हन व उसकी मां एसपी श्रीपर्णा गांगुली के पास पहुंची और न्याय की गुहार लगाई। एसपी ने जांच कर कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिया है। उधर, कोतवाल सुनील कुमार सिंह का कहना है कि इस संबंध में कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिली तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed