फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पुलिस में सिपाही बनने से पहले लड़की की गला रेतकर हत्या, खुद को बचाने के लिए भिड़ी थी हत्यारों से

Mon, 24 Dec 2018 06:55 PM IST
gaurav gaurav यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: gaurav gaurav Updated Mon, 24 Dec 2018 06:55 PM IST
विज्ञापन
Girl throat slit killing before becoming a soldier in police
डेमो पिक
यूपी के उन्नाव जिले में घर से शौच के लिए निकली लड़की की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। दो घंटे तक वापस न लौटने पर घर वालों ने तलाश शुरू की। इसी दौरान गांव के कुछ बच्चों ने गांव के बाहर बाग में शव पड़ा होने की सूचना दी। एसपी, सीओ और एसओ के अलावा फील्ड यूनिट ने भी घटना स्थल की जांच की। हत्यारे कौन थे इसका पता नहीं चल पाया है। पुलिस मृतका के मोबाइल को कब्जे में लेकर जांच में सर्विलांस की भी मदद ले रही है। 

 

Girl throat slit killing before becoming a soldier in police
डेमो पिक

मृतका का बड़ा भाई और भाभी पुलिस में हैं और प्रतापगढ में तैनात हैं। मृतका के हाथों व शरीर में कुछ और भी जगह जख्म हैं। पुलिस के अनुसार मौत से पहले युवती व हत्यारों खुद को बचाने के लिए काफी संघर्ष किया लेकिन सफल नहीं हो पाई। पुलिस हत्या के कारणों की जांच और हत्यारों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। भाई के आने के बाद शाम पांच बजे शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

Girl throat slit killing before becoming a soldier in police
डेमो पिक

उन्नाव मौरावां थानाक्षेत्र के गांव अकोहरी के मजरा सेवकखेड़ा निवासी शिवकुमार यादव की बेटी गोल्डी (20) सोमवार सुबह करीब सात बजे शौच के लिए घर से निकली थी। करीब दो घंटे तक वह वापस नहीं लौटी तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। इसी दौरान कुछ बच्चों ने गांव से करीब पांच सौ मीटर दूर प्रताप यादव के बाग में गोल्डी का शव पड़ा होने की जानकारी दी। परिजन बाग पहुंचे तो गोल्डी का शव खून से लथपथ झाड़ियों के बीच पड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Girl throat slit killing before becoming a soldier in police
डेमो पिक

उसके गले में किसी धारदार हथियार से कई वार कर मौत के घाट उतारा गया था। गोल्डी के गले के अलावा व हाथ व शरीर में कुछ और स्थानों पर धारदार हथियार के जख्म थे। ग्रामीणों की सूचना पर मौरावां थानाध्यक्ष मनोज कुमार मिश्रा मौके पर पहुंचे और उच्चाधिकारियों को सूचना दी। जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। कुछ ही देर में सीओ पुरवा एमपी शर्मा भी पहुंचे। स्निफर डाग शव के पास चक्कर लगाने के बाद करीब दो सौ मीटर दूर पतेवला-अकोहरी मार्ग पर तक गया इसके बाद वापस लौट आया। सीओ ने बताया कि मृतका के घर वाले किसी से रंजिश होने से इंकार कर रहे हैं। परिजन हत्या की वजह भी नहीं बता पा रहे हैं।

विज्ञापन
Girl throat slit killing before becoming a soldier in police
डेमो पिक

भाई धीरज कुमार ने बताया कि गोल्डी ने अगस्त महीने में पुलिस विभाग में सिपाही पद के लिए लिखित परीक्षा दी थी। गोल्डी ने परीक्षा पास कर ली थी। 29 दिसंबर को उसे मेडिकल परीक्षण के लिए लखनऊ जाना था। मृतका का सबसे बड़ा भाई अमर बहादुर व उसकी पत्नी सुलेखा (मृतका की भाभी) भी पुलिस विभाग में सिपाही हैं। मौजूदा समय में दोनों प्रतापगढ़ जिले में तैनात हैं। शाम करीब पांच भाई व भाभी के आने के बाद घर वाले शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने को तैयार हुए। एसपी ने बताया कि थाना पुलिस के अलावा, सर्विलांस और एसओजी टीम को घटना के खुलासे के लिए लगाया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed