स्कूल की छुट्टी के बाद घर जा रही छात्रा से छेड़छाड़, फिर जबरन स्कूटी पर बैठाकर ले जाने की कोशिश करने वाले युवक पीड़िता को दिल्ली के निर्भया कांड की याद दिलाकर डरा रहे थे। युवक छात्रा से कह रहे थे कि शायद दिल्ली का कांड भूल गयी ये।
2 of 5
घटना के बाद थाने में जमा भीड़
उनकी इन बातों और वहशी चेहरों का खौफ वारदात के 24 घंटे बाद भी पीड़िता के चेहरे पर साफ नजर आ रहा था। परिजनों ने जब शनिवार को पीड़िता को आरोपियों का फोटो दिखाया तो, उसके चेहरा भय से पीला पड़ गया और वह काफी देर तक रोती रही।
3 of 5
घटना के बाद थाने में जमा भीड़
शुक्रवार की उस भयावह घटना को अमर उजाला से शनिवार को साझा करते हुए पीड़िता ने बताया कि लड़के पिछले डेढ़ महीने से पीछा कर रहे थे। हालांकि इससे पहले कभी उन्होंने कुछ कहा नहीं था, लेकिन शुक्रवार कॉलेज से निकलते ही अचानक उन्होंने पीछा किया।
4 of 5
घटना के बाद थाने में जमा भीड़
युवकों के साथ तीन-चार स्कूटी-मोटरसाइकिलों पर करीब छह-आठ लड़के रहे होंगे। नेमिरोड पर वेल्हम गर्ल्स स्कूल के नजदीक सुनसान रास्ता देखते ही पिछले डेढ़ महीने से पीछा कर रहे उनमें से दो लड़कों ने पहले पीछे से स्कूटी से टक्कर मारकर मुझे गिरा दिया और पैर पर स्कूटी चढ़ा दी।
5 of 5
घटना के बाद थाने में जमा भीड़
पीड़िता बताती है, जब उसने फोन निकालकर अपने घर फोन किया तो मनचलों ने कहा कि जिसे बुलाना है बुला ले और अश्लील टिप्पणी करने लगे। इस पर पीड़िता ने कहा कि वह उन्हें छोड़ेगी नहीं। जिससे भड़क कर उन लड़कों ने आपत्तिजनक शब्द कहते हुए पीड़िता के कपड़े खींच दिए और कहने लगे कि लगता है ये दिल्ली का कांड भूल गई है चलो फिर से ताजा कर देते हैं।