फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   girl died in harsh firing

बारातियों की फायरिंग में छात्रा को लगी गोली, मौके पर ही चली गई जान

Tue, 07 Feb 2017 05:05 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 07 Feb 2017 05:05 PM IST
विज्ञापन
girl died in harsh firing
मृतक लड़की की फाइल फोटो
गांव में बारात के द्वारचार के दौरान अचानक तड़ा-तड़ फायरिंग शुरू हो गई। तभी शादी समारोह देख रही छात्रा के सीने में एक गोली जा घुसी। गोली लगते ही लड़की ने मौके पर दम तोड़ दिया। पुलिस ने बारातियों को हिरासत में ले लिया है। मामला यूपी के उन्नाव जिले का है।  
विज्ञापन


प्रधान की भतीजी की शादी थी
उन्नाव फतेहपुर चौरासी थाने के ग्राम सभा छत्ताखेड़ा में सोमवार देर रात प्रधान श्रवण सिंह की भतीजी शारदा कुमारी उर्फ मोनी की शादी थी। जिला हरदोई के पोस्ट अहरोरी के कोटा गांव निवासी रंजीत सिंह के बेटा अंकित की बारात छत्ताखेड़ा गांव आई थी। शादी के दौरान द्वारचार की रस्में पूरी की जा रही थीं इसी दौरान कुछ लोगों ने हर्ष फायरिंग शुरू कर दी। तभी जयमाला कार्यक्रम को देख रही उसी गांव के रहने वाले राकेश सिंह की बेटी रागिनी 18 के एक गोली सीने में जा घुसी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। रागिनी कक्षा 12 की छात्रा है।
विज्ञापन

 

दूल्हे के बहनोई का दोस्त फरार

छात्रा के गोली लगने के बाद शादी समारोह में भगदड़ मच गई।  गोली लगने की जानकारी पुलिस को दी गई। मृतक छात्रा के पिता राकेश सिंह ने अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। एसओ फतेहपुर चौरासी कमलेश कुमार यादव लड़की के पिता और दूल्हा समेत कई अन्य लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी मौके से फरार है। फायरिंग दूल्हे के बहनोई का दोस्त कर रहा था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed