{"_id":"58bd82414f1c1b7143dc4242","slug":"girl-child-lit-from-cigarette","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावधान! अपने बच्चों को संभालकर रखें, घूम रहा है सिगरेट वाला ‘अजनबी दरिंदा’ ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सावधान! अपने बच्चों को संभालकर रखें, घूम रहा है सिगरेट वाला ‘अजनबी दरिंदा’
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Mon, 06 Mar 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक अजनबी दरिंदे की दहशत से पूरा शहर परेशान है। वो शैतान लड़का मासूम बच्चों को सिगरेट से जलाकर हंसता और फिर भाग जाता है। सोमवार को फिर एक चार साल की बच्ची उसका शिकार बनी। मामला यूपी के फर्रुखाबाद जिले का है।
विज्ञापन
घर के बाहर खेल रही एक चार साल की मासूम बच्ची को अजनबी सिरफिरे लड़के ने पकड़ लिया और उसके शरीर के कई हिस्सों को सिगरेट से जला दिया। चीख सुनकर मां बाहर निकली तो लड़का वहां से भाग निकला।
विज्ञापन
शहर कोतवाली के मोहल्ला कादरीगेट गमादेवी मंदिर निकट निवासी सुरेंद्र सक्सेना की बेटी नैंसी (4) रविवार शाम घर के बाहर खेल रही थी। इस बीच अज्ञात युवक ने नैंसी को पकड़ लिया। युवक ने नैंसी के शरीर पर सिगरेट लगा कर उसे जलाने लगा। चीख को सुनकर बालिका की मां घर के बाहर आई तो युवक बाग की ओर भाग गया। शरीर पर सिगरेट के जलाए जाने से बालिका बेहोश हो गई। घटना की सूचना पर मोहल्ले के तमाम लोग एकत्रित हो गए। आसपास खोजबीन की पर उस लड़के का कहीं कोई पता नहीं चल सका। इससे पहले भी इलाके के दो बच्चों को वही अजनबी लड़का सिगरेट से जला चुका है। लोगों की निशानदेही पर उस सिरफिरे लड़के की तलाश पुलिस कर रही है।
विज्ञापन