फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   girl child lit from cigarette

सावधान! अपने बच्चों को संभालकर रखें, घूम रहा है सिगरेट वाला ‘अजनबी दरिंदा’

Mon, 06 Mar 2017 11:57 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 06 Mar 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
girl child lit from cigarette
डेमो पिक

एक अजनबी दरिंदे की दहशत से पूरा शहर परेशान है। वो शैतान लड़का मासूम बच्चों को सिगरेट से जलाकर हंसता और फिर भाग जाता है। सोमवार को फिर एक चार साल की बच्ची उसका शिकार बनी। मामला यूपी के फर्रुखाबाद जिले का है।  

विज्ञापन

घर के बाहर खेल रही एक चार साल की मासूम बच्ची को अजनबी सिरफिरे लड़के ने पकड़ लिया और उसके शरीर के कई हिस्सों को सिगरेट से जला दिया। चीख सुनकर मां बाहर निकली तो लड़का वहां से भाग निकला।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के मोहल्ला कादरीगेट गमादेवी मंदिर निकट निवासी सुरेंद्र सक्सेना की बेटी नैंसी (4) रविवार शाम घर के बाहर खेल रही थी। इस बीच अज्ञात युवक ने नैंसी को पकड़ लिया। युवक ने नैंसी के शरीर पर सिगरेट लगा कर उसे जलाने लगा। चीख को सुनकर बालिका की मां घर के बाहर आई तो युवक बाग की ओर भाग गया। शरीर पर सिगरेट के जलाए जाने से बालिका बेहोश हो गई। घटना की सूचना पर मोहल्ले के तमाम लोग एकत्रित हो गए। आसपास खोजबीन की पर उस लड़के का कहीं कोई पता नहीं चल सका। इससे पहले भी इलाके के दो बच्चों को वही अजनबी लड़का सिगरेट से जला चुका है। लोगों की निशानदेही पर उस सिरफिरे लड़के की तलाश पुलिस कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed