फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   gangrape in Private ward of a government hospital

आबरू लूटने के बाद अस्पताल में कराया भर्ती, फिर दोस्तों संग किया गैंगरेप

Sun, 25 Sep 2016 09:48 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 25 Sep 2016 09:48 PM IST
विज्ञापन
gangrape in Private ward of a government  hospital
डेमाे प‌िक्स
फतेहपुर जिला अस्पताल के प्राइवेट वार्ड में शनिवार रात एक 23 वर्षीय युवती ने अपने साथ गैंगरेप होने का आरोप लगाया है। आरोपियों के चंगुल से किसी तरह बचकर वह रविवार को बाहर आई और कोतवाली पहुंची। वह बातचीत नहीं कर पा रही है उसने लिखित रूप से पुलिस को बयान दिए हैं। पुलिस ने उसे दोबारा महिला वार्ड में भर्ती कराया और जांच पड़ताल शुरू कर दी है।  घटना ने अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस चौकसी दोनों की पोल खोल दी है।
विज्ञापन

महिला रायबरेली जिले के सरेनी थाना क्षेत्र की रहने वाली है। उसका आरोप है कि मलवां थाना क्षेत्र के जान पहचान के एक व्यक्ति ने 22 सितंबर को घर में काम होने की वजह से बुलाया था। उसे बाइक से सौंरा स्थित एक होटल ले गया। वहां नशीला पदार्थ मिला चावल खिलाने के बाद एक दुकान में ले गया। उसके साथ तमंचा के बल पर दुष्कर्म किया। उसके  पेट में अचानक दर्द हुआ तो वह शाम को जिला अस्पताल आई। यहां से इलाज के बाद वापस गांव चली गई थी। उसे शनिवार सुबह शहर के रहने वाले एक कथित नेता ने कॉल की और कालोनी की चाबी देने के लिए बुलाया। उसे नेता भिटौरा लेकर पहुंचा और नशीली चाय पिला दी। वहीं जंगल में उसके साथ रेप किया। बेहोशी हालत में एंबुलेंस से जिला अस्पताल लेकर आया। यहां प्राइवेट वार्ड के कमरा नंबर नौ में अर्धबेहोशी कहकर भर्ती कराया। युवती के मुताबिक दोबारा देर रात वही नेता एक साथी संग वापस लौटा। कमरे में उसने शराब पीने के बाद बलात्कार किया। मलवां का वह जान पहचान वाला व्यक्ति  रविवार को सुबह जिला अस्पताल आया। उसके साथ कमरे के भीतर मारपीट व झगड़ा किया। इसके बाद वह किसी तरह कोतवाली पहुंची। वहां उसकी बात सुनने के बाद महिला पुलिस ने दुबारा उसे महिला के जनरल वार्ड में भर्ती कराया। सीएमएस डा. वीएन पाठक ने बताया कि महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस और परिवार के लोग आ गए हैं।  पहले सस्पेक्टेड दर्द में भर्ती हुई थी। बाद में एक्सीडेंटल इंजरी में भर्ती की गई है। देर शाम कोतवाल आरके पांडेय ने बताया कि महिला पुलिस कोतवाली में युवती से पूछताछ कर रही है। जांच पूरी होने पर कार्रवाई होगी। दूसरी ओर एसपी कलानिधि नैथानी का कहना है कि कोतवाल को एफआईआर दर्ज कर युवती का मेडिकल कराने के आदेश दे दिए गए हैं। जो भी आरोपी होगा उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed