{"_id":"57e3f2d14f1c1bff44a84be5","slug":"four-days-into-wilderness-and-kept-with-teenager-raped","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगल में ले जाकर किशोरी के साथ चार दिनों तक करता रहा बलात्कार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जंगल में ले जाकर किशोरी के साथ चार दिनों तक करता रहा बलात्कार
टीम डिजिटल/अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 22 Sep 2016 08:33 PM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर के मलवां थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी को अगवा कर जंगल में ले जाकर चार दिन तक दुष्कर्म किया गया। गुरुवार को बरामद किशोरी को लेकर पिता एसपी से मिला और कार्रवाई की गुहार लगाई। एसपी ने थाना इंचार्ज को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में पीड़िता केपिता ने कहा कि उसकी 14 वर्षीय पुत्री 17 सितंबर की शाम जंगल गई थी। तभी से लापता हो गई थी। वह लोग उसकी खोजबीन कर रहे थे इसी दौरान बुधवार को गांव के कुछ लोगों ने बेटी के ट्यूबवेल पर देखे जाने की जानकारी दी। इस पर वह लोग वह लोग शाम को ट्यूबवेल पर पहुंचे। वहां बेटी के अलावा आरोपी युवक और उसका साथी मौजूद था। उसे देखकर बेटी फूट फूट कर रोने लगी। उसने आपबीती बताते हुए कहा कि वह लोग उसे जंगल से अगवा कर ले गए थे। उसके साथ एक युवक ने कई बार बलात्कार किया। विरोध करने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि वह उसे लेकर थाने जा रहे थे तो रास्ते में आरोपियों ने उन्हें रोक लिया। इस कारण वह किसी तरह से छिप छिपाकर गुरुवार को एसपी कार्यालय पहुंच सके। एसओ विजय प्रताप सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है। मामले की छानबीन कराई जाएगी।