फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Former head and son shot dead, second son's condition critical

हमीरपुर: पूर्व प्रधान व पुत्र की गोली मारकर हत्या, दूसरे पुत्र की हालत नाजुक

Tue, 03 Nov 2020 08:59 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 03 Nov 2020 08:59 PM IST
विज्ञापन
Former head and son shot dead, second son's condition critical
घटना स्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
हमीरपुर जिले में राठ कोतवाली क्षेत्र के ददरी गांव में मंगलवार शाम खेत से बाइक पर लौट रहे दो भाइयों पर करीब छह आरोपियों ने अपने मकान के सामने रोककर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। बेटों के ऊपर हो रही फायरिंग की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे पिता पूर्व प्रधान को गोली मार दी।
विज्ञापन


इसमें पूर्व प्रधान व उसके बड़े पुत्र की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं गोली लगने से पूर्व प्रधान का छोटा पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे झांसी रेफर किया गया है। दोहरे हत्याकांड की सूचना मिलते ही एसपी ने गांव पहुंच घटना की जानकारी ली है।
विज्ञापन


एसपी नरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के लोगों के खिलाफ एक साल पूर्व हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज हुआ था। इसी मुकदमे को लेकर एक पक्ष से तीन व मृतक पक्ष से सिर्फ एक युवक को आरोपी बनाया गया था। इसी मुकदमे में खर्च हुए रुपयों को लेकर इनका विवाद था। जिस पर हत्याकांड को अंजाम दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ददरी गांव निवासी पूर्व प्रधान पृथ्वीराज यादव (60) के घायल पुत्र धीरेंद्र यादव (30) ने बताया कि मंगलवार शाम करीब साढ़े छह बजे बड़े भाई जितेंद्र यादव (35) के साथ खेतों से लौट रहा था। गांव में कपिल राजपूत के दरवाजे से जैसे ही निकले। तभी कपिल व उसके पांच साथियों ने उनकी बाइक रोक ली।

आरोप है कि अचानक सभी ने तमंचों से फायरिंग कर दी। गोलियां लगने से दोनों भाई लहुलुहान होकर जमीन पर गिर गए। पुत्रों पर हमले की जानकारी मिलते ही पिता पूर्व प्रधान पृथ्वीराज यादव पुत्र दयाराम मौके पर पहुंचे। आरोपियों ने उन पर भी फायरिंग कर घायल कर दिया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को कस्बे की सीएचसी में भर्ती कराया। जहां डॉ.आलोक ने पृथ्वीराज व उसके पुत्र जितेंद्र को मृत घोषित कर दिया। डाक्टर ने कहा कि घायल के पेट, सिर व कंधे में गोली लगी हैं। हालत गंभीर होने पर मेडिकल कालेज झांसी रेफर किया है।

मृतक जितेंद्र के दो पुत्र व एक पुत्री हैं। जबकि घायल धीरेंद्र अविवाहित हैं। आरोपी कपिल राजपूत व मृतक पूर्व प्रधान पृथ्वीराज यादव के बीच पूर्व में अच्छे संबंध थे। प्रधानी के चुनाव में कपिल राजपूत पृथ्वीराज का दाहिना हाथ हुआ करता था।

ग्रामीणों ने बताया कि करीब एक पखवारे पूर्व दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। जिसमें पृथ्वीराज पक्ष ने आरोपियों के साथ मारपीट की थी। हालांकि मारपीट का मामला पुलिस में नहीं पहुंचा था। यह भी रंजिश का कारण होने की चर्चा है।

दोहरे हत्याकांड की जानकारी पर एसपी नरेंद्र कुमार सिंह व अपर एसपी एसके सिंह घटना स्थल पहुंचे। घटना स्थल का निरीक्षण कर जांच पड़ताल की है। सीओ अखिलेश राजन ने कहा कि घटना के बाद आरोपियों के घरों पर दबिश दी गईं। सभी आरोपी घरों का ताला बंद कर भाग निकले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed