फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Former chief murder in Unnao

यूपी: चुनावी रंजिश के चलते पूर्व प्रधान की कुल्हाड़ी मारकर हत्या, पत्नी गंभीर

Thu, 04 Jul 2019 02:07 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 04 Jul 2019 02:07 PM IST
विज्ञापन
Former chief murder in Unnao
पूर्व प्रधान की हत्या - फोटो : अमर उजाला
यूपी के उन्नाव जिले में गुरुवार को हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां चुनावी रंजिश के चलते गांव के पूर्व प्रधान की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी गई। जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन


यह घटना बिहार थाना क्षेत्र के छाछीराई खेड़ा की है। यहां काफी समय से चली आ रही प्रधानी चुनाव की खुन्नस और गुटबाजी के चलते गांव के पूर्व प्रधान मोहनलाल रैदास की हत्या कर दी गई। घटना में गंभीर रूप से घायल पत्नी का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन


बिहार थानाध्यक्ष अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मृतक के भाई झुग्गीलाल ने गांव के दो सगे भाई महेंद्र सिंह और नागेंद्र पर हत्या का आरोप लगाया है। बताया कि भाई मोहनलाल सुबह साढ़े दस बजे बाइक से पत्नी अंजू के साथ निकला था।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर से 200 मीटर की दूरी पर बक्सर जाने वाले कच्चे रास्ते पर आरोपियों ने घेरकर कुल्हाड़ी से हमला किया। आरोपियों ने सीधे गले पर वार किया और हथियार छोड़कर भाग निकले। हत्या की सूचना पर एएसपी वीके पांडेय, सीओ पवन कुमार और एसओ अजय कुमार त्रिपाठी घटनास्थल पर पहुंचे। एएसपी वीके पांडेय ने बताया कि आरोपी फरार है। कुल्हाड़ी बरामद कर ली गयी हैं। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed