{"_id":"5866a81d4f1c1b7b25eeae79","slug":"fight-between-two-sisters-one-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहनें आपस में झगड़ीं, दोनों ने लगाई फांसी, एक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बहनें आपस में झगड़ीं, दोनों ने लगाई फांसी, एक की मौत
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 31 Dec 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
डेमो
किसी बात को लेकर बहनों के बीच आपस में झगड़ा हो गया। आवेश में आकर दोनों ने बबूल के पेड़ पर फांसी लगा ली। मामला यूपी के हमीरपुर जिले का है।
भरुआसुमेरपुर धुंधपुर गांव निवासी रामकरन निषाद की पुत्री अनुसूइया (17) व राजकली (15) गांव के किसवाही हार में खेतों में कार्य करने गई थीं। तभी किसी बात को लेकर दोनों बहनों में झगड़ा शुरू हो गया और विवाद इतना बढ़ा कि आवेश में आकर दोनों ने रस्सी के सहारे बबूल के पेड़ पर फांसी लगा ली। खेत में काम कर रहे किसानों ने जब दोनों बहनों को फांसी पर लटकते देखा तो भागकर उन्हें फांसी के फंदे से नीचे उतारा। लेकिन तब तक अनुसूइया की मौत हो चुकी थी वहीं राजकली को बचा लिया। उधर बड़ी बहन की मौत हो जाने पर राजकली दहशत में है और वह घटना के बारे में कुछ नहीं बता पा रही है। परिजनों ने किशोरी का अंतिम संस्कार कर दिया है। इस घटना से परिवार में कोहराम है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि कालीदीन निषाद ने बताया कि दोनों बहनाें ने झगड़कर फांसी लगाई है। जिससे एक बहन की मौत हो गई। लेकिन घटना की वजह किसी को मालूम नहीं है। छोटी बहन कुछ बताने को तैयार नहीं है। थानाध्यक्ष आरके सिंह ने बताया कि उन्हें इस मामले की कोई जानकारी नहीं है। घटना की जानकारी कर कार्रवाई की जाएगी।