फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Featured in prison

जेल में छापा, चाकू, लाइटर मिले

Sat, 13 Dec 2014 03:14 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर Updated Sat, 13 Dec 2014 03:14 AM IST
विज्ञापन
Featured in prison
जिला कारागार में शुक्रवार देर शाम डीएम और एसएसपी ने छापा मारा। पुलिस और प्रशासनिक अफसरों की छह टीमों ने जेल की बैरकों से अस्पताल तक को खंगाला।
विज्ञापन

चप्पे-चप्पे की तलाशी ली। इस दौरान बैरकों से चाकू, लाइटर और तंबाकू और खैनी जैसे नशे के सामान मिले हैं। इन्हें सीज कर दिया गया है।
हालांकि कोई मोबाइल अथवा कोई आपत्तिजनक चीज नहीं मिली है। करीब दो घंटे तक जेल की तलाशी चली।
डीएम डॉ. रोशन जैकब और एसएसपी के.सुनील इमैनुएल अपनी टीम के साथ जिला कारागार पहुंचे।
अचानक पुलिस और प्रशासनिक अफसरों को देख जेल प्रशासन और बंदियों में हड़कंप मच गया।
डीएम और एसएसपी के अलावा एडीएम सिटी अविनाश सिंह, एसपी पूर्वी प्रभाकर चौधरी, सीओ कैंट पवित्र मोहन त्रिपाठी, सीओ कोतवाली एएसपी रोहित मिश्र, सीओ कलक्टरगंज ज्ञानवती तिवारी, सीओ अनवरगंज समेत पांच सीओ की अगुवाई में गठित टीमों ने एक साथ बैरकों में ताबड़तोड़ छापेमारी की।

इन टीमों में एक-एक एसीएम भी शामिल रहे। टीमों ने बंदियों के सामान उलट-पलट कर देखे। चप्पे-चप्पे को चेक किया। खासकर जिस बैरक में 18 से 21 साल उम्र केबंदी कैद है, उन बैरकों को बारीकी से चेक किया गया। सजायाफ्ता और महिला बंदियों की बैरक भी खंगाली गई। जेल अस्पताल को भी चेक किया गया। एसएसपी ने बताया कि चेकिंग के दौरान जेल में कोई आपत्तिजनक चीज नहीं मिली है।
विज्ञापन

कुछ चाकू, लाइटर, पान मसाला, खैनी और तंबाकू जैसी नशे की चीजें मिली हैं। इन सभी सामानों को सीज कर दिया गया है।
डीएम ने जेल अफसरों को हिदायत दी कि जेल में आपत्तिजनक और प्रतिबंधित वस्तुएं मिली तो दोषी पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed