फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   father killed his girl and her boy friend

बेटी को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख दोनों को काट डाला

Tue, 04 Apr 2017 11:29 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 04 Apr 2017 11:29 AM IST
विज्ञापन
father killed his girl and her boy friend
फाइल फोटो प्रेमी सुनील व प्रेमिका गीता
बेटी को उसके प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देखकर पिता का खून खौल गया और उसने कुल्हाड़ी से दोनों की गर्दन काट दी। हत्यारोपी बाप को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला यूपी के महोबा जिले का है। 
विज्ञापन

महोबा के थाना महोबकंठ थाना क्षेत्र के ग्राम बम्हौरी कुर्मिन निवासी गीता (19) पुत्री मूलचंद्र अहिरवार का थाना अजनर के ग्राम बछेछरकलां निवासी सुनील कुमार अहिरवार (21) पुत्र रमेशचंद्र अहिरवार से दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। गीता की मां की पहले ही मौत हो जाने से वह कमरे में अकेली रहती थी। उसके तीन भाई काम के सिलसिले में बाहर रहते हैं। प्रेमी रात में उसके घर चोरी छिपे मिलने आता था।  रविवार रात पिता मूलचंद्र अहिरवार छत पर सो रहा था। तभी रात को सुनील गीता के घर पहुंचा। गीता पीछे के दरवाजे से उसे अपने कमरे में ले गई। सुबह करीब 6:30 बजे पिता नीचे आया तो बेटी के कमरे में गया जहां उसने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में सोता पाया। गुस्से में वह दूसरे कमरे में रखी कुल्हाड़ी लेकर आया और युवक की गर्दन पर ताबड़ तोड़ वार किए। बाद में उसका सिर पत्थरों से कुचल डाला। इसके बाद बेटी पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इससे उसकी भी मौत हो गई।  सुबह प्रेमी व प्रेमिका की मौत की खबर मिलते ही वहां ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक राजेश सक्सेना, थानाध्यक्ष महोबकंठ ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। ग्रामीणों से भी पूछताछ की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने दोहरे हत्याकांड के आरोपी मूलचंद्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

 

झांसी के देवरी गांव में हुई प्रेमी युगल की पहली मुलाकात

father killed his girl and her boy friend
जांच पड़ताल करती पुलिस
प्रेमी युगल झांसी के देवरी गांव में दो वर्ष पूर्व पहली बार मिले थे। इस दौरान उन्होंने एक दूसरे के मोबाइल नंबर ले लिये थे। इसके बाद वे अक्सर आपस में मोबाइल पर बात करते रहते थे। इस दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और मिलना जुलना होने लगा। हालांकि आपत्तिजनक स्थिति में उनका मिलना लड़की के पिता को नागवार गुजरा और उसने कुल्हाड़ी से उन दोनों की हत्या कर दी। बछेछरकला निवासी सुनील कुमार की दीदी की शादी जनपद झांसी के ग्राम देवरी में हुई है। इसी गांव में बम्हौरी कुर्मिन निवासी गीता की मौसी की भी शादी हुई है। दो साल पहले एक कार्यक्रम में गीता भी देवरी गई थी। यहां उसकी मुलाकात सुनील से हुई। बातचीत में दोनों के एक ही जिले का निकलने पर दोनों की शादी समारोह लंबे समय तक बातचीत हुई। यहीं पर दोनों ने एक दूसरे को अपने मोबाइल नंबर भी दे दिए। बाद में मोबाइल पर बातकर दोनों ने मिलना जुलना भी शुरू कर दिया। मोबाइल पर बातकर प्रेमी प्रेमिका के घर पहुंच जाता। मृतक की मां ने बताया कि बेटे ने एक बार शादी की बात कही थी। साथ ही लड़की देख लेने की भी बात बताई थी। लेकिन कौन लड़की है, कहां की है, यह कुछ नहीं बताया था। आज उसकी मौत की खबर मिली है। 

दोहरे हत्याकांड से गांव में नहीं जले चूल्हे

father killed his girl and her boy friend
रोते बिलखते परिजन
सोमवार को बम्हौरी कुर्मिन में सुनील की हत्या की खबर मिलते ही ग्राम बछेछरकला में उसके परिजनों के होश उड़ गए। घर में महिलाएं रोने बिलखने लगीं। मृतक के दादा सूचना मिलने पर थाना महोबकंठ पहुंचे। इधर सुनील की मां रो-रोकर बेहोश हो गईं। ग्राम बछेछरकला निवासी रमेश अहिरवार ईराक में रहता है। उनका बेटा सुनील अहिरवार अपने दादा रामदास और मां के साथ गांव में ही रहता था। सोमवार को महोबकंठ पुलिस ने सुनील की हत्या की सूचना ग्राम बछेछरकला प्रधान को फोन कर दी। ग्राम प्रधान ने जैसे ही सुनील की हत्या की खबर उसके घर जाकर सुनाई, सुनील की मां गिरकर बेहोश हो गई। घर में महिलाएं रोने बिलखने लगीं।  गांव के युवक की मौत की खबर मिलते ही धीरे-धीरे ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। लोग एक दूसरे से हत्या के बाबत पूछने लगे। पता चला कि प्रेम प्रसंग के चलते सुनील की हत्या हुई है। होश में आने पर मां ने बताया कि बुधवार शाम सुनील के मोबाइल पर बार बार काल आ रही थी। सुनील कह रहा था, घबराओं नहीं, मैं आ रहा हूं। इसके बाद सुनील चला गया। कई दिन तक तलाश करने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगा। फोन रिसीव न होने से परिवार के लोग घबरा रहे थे और आज उसकी मौत की खबर आई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कनकुआ महोबा बम्हौरी कुर्मिन गांव में प्रेमी व प्रेमिका की हत्या के बाद गांव का माहौल गमगीन है। चारो ओर सन्नाटा पसरा है।  
विज्ञापन

40 किमी दूर रात में मिलने आता था सुनील 

father killed his girl and her boy friend
फाइल फोटो प्रेमी सुनील व प्रेमिका गीता
बछेछरकला निवासी सुनील अपनी प्रेमिका गीता से मिलने अक्सर बम्हौरी कुर्मिन गांव रात के वक्त जाता था। दोनों गांवों के बीच की दूरी करीब 40 किलोमीटर है। गीता से मिलकर सुनील सुबह होने से पहले ही अंधेरे में अपने गांव चला जाता था। ग्रामीणों ने कई बार उसे रात में जाते देखा लेकिन अपनी जुबान बंद रखी। रविवार की रात को भी सुनील एक बार फिर प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंच गया। रात में वह प्रेमिका के बिस्तर में ही सो गया। आंख न खुलने से दो साल से चल रहा यह प्रेम संबंध पिता के आने पर उजागर हुआ और पिता ने प्रेमी-प्रेमिका को मौत के घाट उतार दिया।  यह संयोग ही था कि प्रेमी रविवार की रात प्रेमिका से मिलने के बाद घर न जाकर उसी के बिस्तर में लेट गया। दोनों को इतनी गहरी नींद आई कि सुबह 6:30 बजे तक उनकी आंख नहीं खुली। तभी छत पर धूप आने से प्रेमिका के पिता मूलचंद्र की आंख खुली। वह बिस्तर रखने जैसे ही बेटी के कमरे में गया तो वहां बेटी को अजनबी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में लेटा देख आपा खो बैठा। उसने कमरे में रखी कुल्हाड़ी से दोनों पर कई प्रहार कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। 

जहां उठनी थी डोली, वहां उठी लाश 

father killed his girl and her boy friend
जांच पड़ताल करती पुलिस
बछेछरकला के मूलचंद्र अहिरवार ने अपनी बेटी गीता का रिश्ता मध्य प्रदेश में छतरपुर के ग्राम पहाड़ी में तय कर दिया था। चार अप्रैल को मूलचंद्र को बेटी का तिलक लेकर पहाड़ी गांव जाना था। घर में शादी की तैयारियां भी जोर शोर से चल रही थीं। काफी खरीददारी भी हो चुकी थी। घर परिवार के लोग भी गीता की शादी को लेकर काफी उत्साहित थे। खुशी का माहौल था। पर तिलक से एक दिन पूर्व पिता ने बेटी की हत्या कर दी। अब जिस घर से बेटी की डोली विदा होनी थी, उस घर से उसकी अर्थी उठी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed