{"_id":"585f6c274f1c1b8640eeae7a","slug":"farmers-house-robbed-women-and-children-brutally-beaten","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान के घर डाका, महिलाओं-बच्चों को बेरहमी से पीटा, लाखों के जेवर उड़ाये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किसान के घर डाका, महिलाओं-बच्चों को बेरहमी से पीटा, लाखों के जेवर उड़ाये
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 25 Dec 2016 12:20 PM IST
विज्ञापन
फतेहपुर बिंदकी के बहरौली गांव में डकैती, घर के मुखिया को तमंचे की बट से पीटा
- फोटो : अमर उजाला
गहरी नींद में सो रहे किसान के घर शनिवार रात नकाबपोश बदमाशों ने डाका डाल दिया। महिलाओं और बच्चों को बेरहमी से पीटने के बाद उनसे जबरदस्ती छुपाये गए रुपये और गहने बाहर निकलवाये। दो लोगों को बेहोश करने के बाद डाकू फरार हो गए।
फतेहपुर बिंदकी कोतवाली के बहरौली गांव में आधा दर्जन नकाबपोश बदमाशों ने किसान के घर डकैती डाली। मुखिया को घायल व परिवार को बंधक बनाकर धमकाते हुए पांच हजार रुपये व ढाई लाख के जेवर ले गए। जाते समय बदमाशो ने एक फायर भी किया। किसान सतीश उर्फ़ राजोल 45 बहरौली गांव निवासी है। वह पूरे परिवार के साथ कमरे से सटे बरामदे में लेटे थे। पत्नी सुनीता, विवाहित बेटी निशा, बेटा हर्षित 12 व माहिया 16 और निशा की छोटी बेटी थी। पत्नी ने बताया कि रात करीब साढ़े 12 बजे पड़ोसी की दीवार फांदकर 3 बदमाश भीतर घुसे, 3 बाहर थे। बदमाशो ने सबसे पहले बल्ब निकाल दिया। इसके बाद एक बदमाश ने माहिया की रजाई खींच दी। वह चीखी तो मुंह दबा दिया। सतीश जगे तो उन्हें बदमाश पीटने लगे। बेहोश कर दिया। पत्नी व बच्चों को धमकाते हुए कमरे बक्से खुलवाकर रूपये व सारे जेवर ले गए। पहने जेवर भी उतरवा ले गए। नगद रूपये निशा बच्ची का इलाज कराने के लिए ले आयी थी। 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस के फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट मौके पर छानबीन कर रहे है।