फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Farmer shot dead in a tree cutting dispute in hardoi

हरदोई: पेड़ काटने के विवाद में किसान की गोली मारकर हत्या, चार घायल

Sat, 02 May 2020 12:21 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 02 May 2020 12:21 PM IST
विज्ञापन
Farmer shot dead in a tree cutting dispute in hardoi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : गूगल
हरदोई जिले में पिहानी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सैदापुर में जामुन का पेड़ काटने के विवाद में एक किसान की हत्या कर दी गई। जबकि उसके परिवार की दो महिलाओं सहित चार लोग घटना में घायल हो गए। ग्राम सैदापुर निवासी मेघनाथ (40) पुत्र राजाराम के आम के बाग के जामुन का पेड़ लगा है।
विज्ञापन


इस पेड़ के आगे ही गांव निवासी एक परिवार का खेत है। शनिवार सुबह संजीव, अशोक, संतोष व प्रेमराज जामुन का पेड़ काट रहे थे। इसकी जानकारी मिलने पर मेघनाथ भी मौके पर पहुंच गया और आपत्ति जताई, लेकिन आरोपियों ने उसे मौके से भगा दिया।
विज्ञापन


इसके बाद मेघनाथ गांव स्थित अपने घर की छत पर आ गया। सुबह लगभग 10 बजे आरोपियों ने अपने अन्य परिजनों के साथ मेघनाथ के घर पर धावा बोल दिया। छत पर टहल रहे मेघनाथ को तमंचे से गोली मार दी जबकि लाठी-डंडों से मेघनाथ की भाभी सुनीता (50), पत्नी श्यामलाल, भाई शिवकुमार (38), भतीजे नरेंद्र (30) पुत्र श्यामलाल, नरेंद्र की पत्नी उषा (30) को भी पीट दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गंभीर हालत में सभी को पिहानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां मेघनाथ को मृत घोषित कर दिया गया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पूरे मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed