फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   fake driving license from kanpur caught by chandigarh police

कानपुर में बने फर्जी लाइसेंस का चंडीगढ़ में खुलासा, बड़ा रैकेट होने की संभावना

Tue, 26 Dec 2017 02:12 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 26 Dec 2017 02:12 PM IST
विज्ञापन
fake driving license from kanpur caught by chandigarh police
डेमो पिक
चड़ीगढ़ में कानपुर के बने एक फर्जी लाइसेंस के म‌िलने से हड़कम्प मच गया है। ओवर स्पीड का चालान कटने पर एक व्यक्ति ने पुलिस को फर्जी लाइसेंस थमा दिया। चड़ीगढ़ पुल‌िस ने जांच की ताे लाइसेंस फर्जी न‌िकला। पुल‌िस काे शक है क‌ि फर्जी लाइसेंस बनवाने का एक बड़ा रैकेट काम कर रहा है। 
विज्ञापन


ओवर स्पीड का चालान कटने पर एक व्यक्ति ने पुलिस को फर्जी लाइसेंस थमा दिया। फर्जी लाइसेंस का पता तब चला, जब चालान ट्रैफिक लाइन में जमा होने गया। इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस ने आरोपी मौलीजागरां निवासी उमेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस को शक है कि फर्जी लाइसेंस का बड़ा गैंग शहर में एक्टिव हो सकता है। आरोपी को दो दिन केपुलिस रिमांड पर लिया गया है। अब पुलिस यह पता लगाएगी की आखिर उसने यह फर्जी लाइसेंस कैसे तैयार करवाया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक कुछ दिन पहले ट्रैफिक पुलिस ने आरोपी उमेश कुमार का ओवर स्पीड का चालान काटा था। चालान के समय उमेश ने अपना कानपुर का ड्राइविंग लाइसेंस दिया था। लाइसेंस चालान के साथ लगा कर ट्रैफिक लाइन में जमा करवा दिया था।

इस चालान के तहत आफेंस करने वाले का लाइसेंस 3 माह के लिए सस्पेंड करने के लिए लाइसेंस तैयार करने वाली संबंधित अथॉरिटी को भेज दिया जाता है और 3 माह बाद आफेंस करने वाले का चालान लाइसेंस तैयार करने वाली अथॉरिटी ही रिलीज कर ऑफेंस करने वाले को देती है। 

नियम के तहत सभी तरह की औपचारिकताएं पूरी करने के बाद जब पुलिस ने उसका ड्राइविंग लाइसेंस 3 माह के लिए सस्पेंड करने के लिए कानपुर लाइसेंस अथॉरिटी को भेजा तो वहां से पुलिस के पास जबाव आया कि इस नाम का कोई ड्राइविंग लाइसेंस जारी ही नहीं किया है।


यह लाइसेंस फर्जी है। इस पर ट्रैफिक पुलिस की तरफ से इंडस्ट्रिल थाना पुलिस को जानकारी दी गई। थाना पुलिस ने आरोपी उमेश कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी दविंदर सिंह के मुताबिक आरोपी को मामले की जांच के लिए 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed