{"_id":"590c41504f1c1b3d0a442ae6","slug":"encroachment-by-municipal-corporation-and-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम और पुलिसवालों से भिड़े अतिक्रमणकारी, जमकर हुआ हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नगर निगम और पुलिसवालों से भिड़े अतिक्रमणकारी, जमकर हुआ हंगामा
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Fri, 05 May 2017 05:46 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अतिक्रमणकारियोंं को नगर निगम का जरा सी भी खौफ नहीं है। इसका उदाहरण कानपुर के दादानगर में देखने को मिला। शुक्रवार को नगर निगम के अधिकारियों संग पुलिस कर्मी दादा नगर पुल पर फैले अतिक्रमण को खाली कराने पहुंचे तो स्थानीय लोगो इसका विरोध कर नारेबाजी शुरू कर दी। पथराव की कोशिश भी हुई लेकिन पुलिस की सख्ती देख आक्रोशित लोग थोड़ी देरा बात शांत हो गए।
विज्ञापन
बता दें दादानगर पुल से सर्विस लेन पर अवैध दुकानदारों ने दुकान खोल रखी हैं। जिसकी वजह से आये दिन वाहन सवारों को यहां से निकलने मेें असुविधा होती है। कभी-कभी इस वजह से भीषण जाम भी लग जाता है। लोगोंं की शिकायत पर जोन 5 के अधिकारी विनय राय के नेतृत्व में बुलडोजर से दुकान हटाने का प्रयास किया तो स्थानीय लोगों ने बुलडोजर से चाभी छीन ली । कर्मचारियोंं संग गाली गलौज करने लगे। स्थिति तब और नाजुक हो गई जब महिलाए भी विरोध प्रदर्शन मेंं शामिल हो गई। नगर निगम ने 15 दिन पहले इसकी चेतावनी दी थी कि अराजकता को हटा लिया जाए अन्यथा इसे जबरन हटाया जाएगा। लेकिन लोगों ने अल्टीमेटम को कुछ नहीं समझा और अतिक्रमण जमाये बैठे रहे।
विज्ञापन