'डकैतों की दहशत' बरकरार, जंगल में मिली किडनैप हुए मजदूर की अधजली लाश
चित्रकूट के नामी डकैत गोप्पा गैंग के बचे इनामी सदस्यों की इस वारदात के बाद सरैंया क्षेत्र में भय का माहौल है और करोड़ों रुपये की लागत से बन रहा विद्युत प्लांट का काम भी बंद है। पुलिस टीमों ने लगातार कांबिंग कर अपहृत को छुड़ाने का प्रयास किया लेकिन कोई सफलता नहीं मिली थी। 28/29 नवंबर की रात को इनामी डाकू रजुआ व महेंद्र पासी आदि ने सरैया के पास निर्माणाधीन विद्युत प्लांट में मजदूरों के कैंप में धावा बोलकर एक मजदूर मोहन का अपहरण कर लिया था। बदले में ठेकेदार से छह लाख की फिरौती जंगल में पहुंचाने की धमकी दी थी। इसके बाद से पुलिस अधीक्षक प्रताप गोपेंद्र सिंह व अपर पुलिस अधीक्षक बलवंत चौधरी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर दो दिन तक जंगलों में कांबिंग की थी।
डकैतों ने शनिवार को चित्रकूट जिले की सीमा से सटे मध्य प्रदेश के हरदौली गांव से शनिवार रात खेतों की सिंचाई कर रहे दो चचेरे भाइयों को अगवा कर लिया। इन्हीं के मोबाइल फोन से परिजनों से बात कर 11 लाख की फिरौती मांगी। सूचना मिलते ही सतना जिले के अपर एसपी फोर्स लेकर आसपास के जंगलों में कांबिंग कर रहे हैं। पुलिस को संदेह है कि वारदात में रजुआ गैंग का हाथ हो सकता है। रजुआ, डाकू गोप्पा का साथी रहा है। गोप्पा के जेल जाने के बाद उसने अपना गिरोह बना लिया है।