फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   driver of kanha continental hotel also millionaire

यहां के ताे ड्राइवर भी कराेड़पति हैं...!

Tue, 19 Dec 2017 06:35 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 19 Dec 2017 06:35 PM IST
विज्ञापन
driver of kanha continental hotel also millionaire
कान्हा होटल ग्रुप और ट्रांसपोर्ट के नौ ठिकानों पर जांच जारी
चाराे अाेर हूटराें की अावाज। दरवाजाें पर पुल‌िस का पहरा। अंदर अाने जाने वालाें से पूछताछ कुछ एेसा ही नजारा है कानपुर माेतीझील स्थ‌ित कान्हा ग्रुप अाॅफ हाेटल्स का जहां प‌िछले कुछ द‌िनाें से इनकम टैक्स के अाध‌िकार‌ियाें ने अपना डेरा जमा रखा है। हर कागज की बाल की खाल न‌िकाली जा रही है। एेसे में पूछताछ जब वहां के ड्राइवराें से शुरू हुई ताे वहां खड़े होटल कर्मचार‌ियाें के मुंह से तपाक से न‌िकला 'अरे भैय्या! इनके हियां तो डिराइवरऊ करोड़पति है'। 
विज्ञापन



 

ड्राइवराें के नाम कराेड़ाें की संपत्तियों की रजिस्ट्रियां मिली

driver of kanha continental hotel also millionaire
कान्हा हाेटल
कान्हा होटल ग्रुप के मालिक राजिंदर सिंह छाबड़ा के भाई गुरदीप सिंह छाबड़ा की चार संपत्तियां बेनामी संपत्ति के दायरे में आ सकती हैं। आयकर विभाग के सूत्र बताते हैं कि राजिंदर बस सर्विस के मालिक गुरदीप सिंह के घर पर जांच के दौरान इनके लॉकर से इनके एक ड्राइवर के नाम की संपत्तियों की रजिस्ट्रियां मिली हैं। किसी और के नाम की रजिस्ट्री इनके घर पर मिलने से अफसर हैरान हैं। प्रथम दृष्टया मामला बेनामी संपत्ति का माना गया है। गुरदीप सिंह छाबड़ा खुद के घर पर ड्राइवर की रजिस्ट्रियां होने का सही जवाब नहीं दे सके। वे आखिरी समय तक इस बात पर अड़े रहे कि कराेड़ाें की संपत्तियां ड्राइवर के नाम की ही हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

आयकर अफसर संपत्तियों के बारे में ड्राइवर से करेंगे पूछताछ

driver of kanha continental hotel also millionaire
कान्हा हाेटल
अब आयकर अफसर संपत्तियों के बारे में ड्राइवर से पूछताछ करेंगे। ड्राइवर छुट्टी पर बताया जा रहा है। इन संपत्तियों की कीमत करोड़ों में है। छाबड़ा बंधुओं पर आयकर छापे के बाद दिल्ली, नोएडा और गुरुग्राम के कुछ बिल्डर और व्यवसायी भी जांच के दायरे में आ गए हैं। छाबड़ा बंधुओं ने इस बिल्डरों और व्यवसाइयों से जमीन की खरीद बिक्री की है। कागजों में इनकी कीमत मामूली रूप से दिखाई गई है, जबकि बाजार मूल्य करोड़ों रुपये का है। आयकर विभाग को इस बात के पुख्ता सबूत हाथ लगे हैं। इसलिए दिल्ली, नोएडा और गुरु ग्राम के बिल्डरों की फाइल भी अफसरों ने खोल दी है। 


 
विज्ञापन

नौ ठिकानों से दो करोड़ रुपये कैश की बरामदगी

driver of kanha continental hotel also millionaire
कान्हा हाेटल
छाबड़ा बंधुओं के यहां 14 दिसंबर को आयकर का छापा पड़ा था। इनके नौ ठिकानों से अब तक दो करोड़ रुपये कैश की बरामदगी हो चुकी है। तीन किलो सोना और भारी भरकम ज्वैलरी भी मिली है। इसके अलावा कई शहरों में 20 से ज्यादा अचल संपत्तियां सामने आ चुकी हैं। दोनों भाइयों के नाम 450 से ज्यादा ट्रक भी हैं। गुरदीप सिंह के नाम 250 और राजिंदर छाबड़ा के नाम 200 ट्रक। राजिंदर (छाबड़ा) बस सर्विस के अधीन तीन फर्में काम कर रही हैं। इनमें कान्हा कार्गो मूवर्स, प्रशांत रोड लाइंस और छाबड़ा कैरियर्स शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed