फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   dog killer must now surrender in court

कुत्ते के हत्यारे को अब अदालत में करना होगा आत्मसमर्पण

Sun, 22 Jan 2017 08:59 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 22 Jan 2017 08:59 AM IST
विज्ञापन
dog killer must now surrender in court
कुत्ते के गले में फंदा लगाकर मार दिया था
कानपुर में कुत्ते की हत्या करने के आरोप में एक युवक को अब अदालत में आत्मसमर्पण करना होगा। कुत्ते की हत्या में सिविल जज जूनियर डिवीजन की कोर्ट में सरेंडर की अर्जी डाली गई है। कोर्ट ने पुलिस से 23 जनवरी तक रिपोर्ट मांगी है। स्वरूपनगर थानाक्षेत्र में 16 जनवरी की रात को एक कुत्ते की हत्या के मामले में हर्षनगर निवासी श्लोक अग्रवाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। आरोप था कि श्लोक ने एक कुत्ते के गले में फंदा लगाकर उसे मार दिया था। इसकी शिकायत पड़ोसियों ने मेनका गांधी के एनजीओ पीपुल फॉर एनिमल्स में की थी। बुधवार को एनजीओ की कानपुर सेक्टर की अध्यक्ष अर्चना त्रिपाठी ने स्वरूपनगर थाने में रिपोर्ट लिखाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed