‘शिक्षा के मंदिर’ में पशु क्रूरताः पानी पी रही घोड़ी को टीचर ने पीट-पीटकर मार डाला
चकेरी अहिरवां निवासी गंगा विष्णु यादव की घोड़ी बुधवार को किसी तरह खुलकर प्राथमिक विद्यालय के परिसर में घुस गई। घोड़ी वहां गड्ढे में भरा पानी पी रही थी। इस पर शिक्षक हर्ष कुमार अग्निहोत्री भड़क गया और डंडे से घोड़ी को पीटने लगा। आस-पास के लोगों ने शिक्षक को रोकने की कोशिश की, लेकिन वह घोड़ी को बेरहमी से पीटता रहा। घोड़ी मालिक गंगा विष्णु जब पहुंचा तो घोड़ी मर चुकी थी। गंगा विष्णु का आरोप है कि शिक्षक शराब के नशे में था। इंस्पेक्टर सतीश कुमार सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।