फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Diamond Dome camera's murderer!

हीरा के कातिल डोम कैमरे में!

Sat, 23 Jan 2016 02:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर Updated Sat, 23 Jan 2016 02:19 AM IST
विज्ञापन
Diamond Dome camera's murderer!

बर्रा पांच में तीन दिन पहले चौदह साल के किशोर हीरालाल की हत्या के मामले में पुलिस के हाथ शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण सुराग लगा है। कोचिंग मंडी से कुछ दूर हाईवे के खंभे पर  एक डोम कैमरा लगा मिला है जिसमें वारदात कैद हो सकती है।

विज्ञापन


ये कैमरे हैवी पावर के, बड़ी रेंज वाले होते हैं जिनमें तस्वीर बिल्कुल साफ आती है। ये सीसीटीवी कैमरे की तुलना में काफी ज्यादा दूर तक की पिक्चर कैद करते हैं।
विज्ञापन


घटनास्थल के पास डिप्टी सीएमओ एके जाटव के घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज पुलिस को शनिवार को मिल जाएंगे। डोम कैमरे और  सीसीटीवी कैमरे के फुटेज से कुछ न कुछ सुराग जरूर मिलने की उम्मीद पुलिस को है। डोम कैमरे की फुटेज के लिए पुलिस ने नेशनल हाईवे के दफ्तर रायपुर (कानपुर देहात) से संपर्क किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोली की होगी फोरेंसिक जांच
पुलिस हीरालाल के शरीर से निकली गोलियों की फोरेंसिक जांच कराएगी। माना जा रहा है कि .32 बोर की गोली यदि किसी लाइसेंसी पिस्टल से चली होगी तो उसका कोड भी उस पर अंकित होगा। जिसे फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा।

एक नाम के दो अपराधियों पर शक

सूत्रों की मानें तो इलाकाई लोगों से पूछताछ में पुलिस को एक शातिर अपराधी का नाम पता लगा है, लेकिन उसी नाम के दो अपराधी होने की वजह से पुलिस पसोपेश में पड़ी है, एक नौबस्ता तो दूसरा बर्रा दो का है।


कोचिंग बंक करने वालों की सूची
पुलिस ने कोचिंग संचालकों से मिलकर लापरवाह और बंक मारने वाले छात्रों की भी सूची लेने का मन बनाया है। पुलिस को जानकारी मिली है कि कोचिंग मंडी की एक छात्रा गुरुवार से लापता है। परिजनों से मिले नंबरों पर भी पुलिस काम कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed