{"_id":"58a7159c4f1c1bd357d8561e","slug":"devis-historic-jewel-stolen-from-temple","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवी मां के इस ऐतिहासिक मंदिर से चोरी हो गए बेशकीमती गहने","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
देवी मां के इस ऐतिहासिक मंदिर से चोरी हो गए बेशकीमती गहने
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 18 Feb 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
देवी मां का ऐतिहासिक मंदिर जहां हुई है लाखों की चोरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कन्नौज के तिर्वा में बने सिद्धपीठ मां अन्नपूर्णा देवी मंदिर से बेशकीमती जेवर शुक्रवार तड़के चोरी हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट टीम लगाकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
कमेटी प्रबंधक सत्यप्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि गुरुवार रात 10 बजे के बाद आरती कर मंदिर के कपाट बंद कर दिए गए थे। मंदिर के पुजारी सुरेश बाजपेयी अपने घर चले गए। सुरक्षा व्यवस्था के लिए चार चौकीदार मंदिर परिसर में मौजूद थे। रात बारह बजे के बाद चोरों ने घटना को अंजाम दिया। चोर प्रतिमा के ऊपर लगे आठ छोटे बड़े चांदी के छतर व मां की प्रतिमा पर पहनाए जाने वाले करीब ढाई सौ ग्राम सोने के आभूषण चोरी कर ले गए। मंदिर परिसर में रखी गोलक का ताला तोड़कर 30 हजार की नगदी भी चोरी हो गई।
ये सामान हुआ चोरी
मंदिर के पुजारी सुरेश बाजपेयी के मुताबिक दो सोने की नथुनी, दो बेंदा, दो झुमकी, चार चूड़ी, बेसर, बेंदा, बिंदी, चांदी का मुकुट, तोड़िया, चांदी का हार, मंगलसूत्र, एक-एक किलो वजन के दो चांदी के बड़े छतर समेत काफी सामान चोरी हुआ है। चोर मंदिर परिसर में लगे दो सीसीटीवी कैमरे व उनके डीबीआर भी चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
25 साल पहले भी हुई थी चोरी
मां अन्नपूर्णा देवी मंदिर में करीब 25 वर्ष पहले भी चोरी की घटना हुई थी। करीब बीस लाख रुपये के सोने के आभूषण चोरी हुए थे। उस घटना का भी पुलिस खुलासा नहीं कर सकी थी।
चोरो को थी सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी
कोतवाल आमोद कुमार सिंह ने बताया कि मंदिर के प्रबंधक सत्यप्रकाश श्रीवास्तव ने रिपोर्ट दर्ज करा दी है। चौकीदारों के बयान पुलिस ने दर्ज किए हैं। चोरों को मंदिर परिसर की सुरक्षा व्यवस्था की पूरी जानकारी थी। पुलिस को भ्रमित करने के लिए पंचवटी सरोवर में स्थित एक मंदिर के पास चोरी किया गया एक आभूषण भी छोड़ दिया।