{"_id":"c8c3636a3b6aa29e341624f92549e408","slug":"deputy-cmo-beating-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिप्टी सीएमओ की पिटाई ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डिप्टी सीएमओ की पिटाई
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
Updated Sun, 15 Nov 2015 01:40 AM IST
विज्ञापन
गोविंद नगर के निरंकारी चौराहे के पास शनिवार सुबह सेंट्रो कार सवार डिप्टी सीएमओ ने रेडीमेड कारोबारी सुनील अवस्थी की स्कूटी में पीछे से टक्कर मार दी।
सुनील स्कूटी से गिरकर घायल हो गए। इस पर गुस्साए राहगीरों ने डॉक्टर को पकड़कर पीट दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल सुनील को आचार्य नगर के एक प्राइवेट नर्सिंगहोम में भर्ती कराया और डिप्टी सीएमओ को थाने लाई। डिप्टी सीएमओ आरटीओ में तैनात हैं।
गोविंद नगर इंस्पेक्टर अजय प्रकाश श्रीवास्तव का कहना है कि पीड़ित पक्ष ने समझौता कर डॉक्टर के खिलाफ तहरीर देने से इंकार कर दिया। इस पर उन्हें छोड़ दिया गया है।