फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Deceitful fiancé, the marriage broke girl

मंगेतर धोखेबाज, लड़की ने शादी तोड़ी

Sun, 10 Jul 2016 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो /कानपुर Updated Sun, 10 Jul 2016 02:02 AM IST
विज्ञापन
Deceitful fiancé, the marriage broke girl
कमरे में बिखरा शादी का सामान। - फोटो : amarujala
मंगेतर के लिव इन रिलेशनशिप में होने का पर्दाफाश होने पर एक युवती ने शादी से इनकार कर दिया। अब एक ओर जहां लड़के वाले सगाई में दिए गए सामान और कैश लौटाने में आनाकानी कर रहे हैं, वहीं गेस्ट हाउस और खाना पकाने वाले लोग युवती के घरवालों से भुगतान मांग रहे हैं। इससे युवती और उसके परिजन परेशान हैं।
विज्ञापन


एसएसपी के आदेश के बावजूद नजीराबाद पुलिस ने पीड़ित परिवार को टरका दिया। नेहरू नगर में प्राइवेट नौकरी करने वाले एक शख्स की बेटी की शादी खुर्जा बुलंदशहर के संजय से तय हुई थी। संजय गुड़गांव में एक बिल्डर के अंडर में काम करता है। 1 जनवरी को युवती की संजय के संग सगाई हुई थी। तीन लाख रुपये कैश के अलावा कुछ सामान भी युवती के घरवालों ने संजय के परिजनों को दिया था। 10 जुलाई को शादी की तारीख तय हुई। युवती के घरवालों ने शादी की तैयारियां पूरी कर लीं।
विज्ञापन


6 जुलाई को युवती और उसके परिवार की खुशियां उस वक्त काफूर हो गईं जब गुड़गांव की एक लड़की सोनिया सरकार युवती के बहनोई के घर किदवई नगर पहुंची। उसने बताया कि संजय और वह पिछले तीन साल से लिव इन रिलेशनशिप में रहते हैं। युवती के पिता ने बताया कि उन्होंने गुड़गांव और खुर्जा जाकर सोनिया की बातों को तस्दीक किया तो वे सही निकलीं। इसके बाद शादी से इनकार कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अब संजय के परिजन दहेज में दिए गए कैश और सामान नहीं लौटा रहे है। एसएसपी के आदेश पर भी नजीराबाद एसओ ने रिपोर्ट नहीं लिखी। एसओ के मुताबिक युवती का मामला बुलंदशहर से जुड़ा है। इसलिए परिजनों को वहीं पर रिपोर्ट दर्ज कराने को कहा है।

दहेज पर हुई चकचक दुल्हन मंडप से उठी
रनियां। कसबे में आई एक बारात दुल्हन ने मंडप से लौटा दी। चढ़ावे पर सामान कम मिलने पर वर-वधू पक्ष में चकचक हो रही थी। इसी से तमतमाई युवती ने शादी से इनकार कर दिया। काफी कहासुनी के बाद पंचायत बैठी जिसमें सामान वापस लेने पर समझौता हुआ और बारात लौट गई। 

अकबरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक की शादी शिवली निवासी एक युवती संग तय हुई थी। युवती के परिवारवालों ने उसकी शादी का कार्यक्रम रनिया के देविनपुरवा मोहल्ला निवासी उसके मामा के घर पर रखा था। शुक्रवार को निर्धारित समय पर वर पक्ष के लोग बारात लेकर आए। जयमाल के वक्त वीडियोग्राफर न होने से दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई, लेकिन जैसे-तैसे रस्म पूरी की गई।

फिर मंडप पर चढ़ावा चढ़ाते समय फिर से विवाद शुरू हो गया। इस बीच युवती भड़क गई और उसने शादी करने से इनकार कर दिया। चौकी पुलिस ने इस तरह के घटनाक्रम से इनकार  किया है।

हर्ष फायरिंग में दूल्हे के बहनोई की मौत
कानपुर। चौबेपुर के केउना गांव में शादी समारोह के दौरान शनिवार देर रात हर्ष फायरिंग से दूल्हे के बहनोई की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए। घायलों को हैलट में भर्ती कराया गया है। दूल्हे के परिजनों के मुताबिक दुल्हन पक्ष से किसी रिश्तेदार ने फायरिंग की थी।  पुलिस ने बताया कि मैनपुरी सोनाई निवासी और दिल्ली में सिक्योरिटी एजेंसी में काम करने विपेंद्र सिंह (32) शनिवार रात अपने साले शिव प्रताप उर्फराहुल की शादी में शामिल होने के लिए चौबेपुर के केउना गांव आए हुए थे।


जयमाल के दौरान जब सारे रिश्तेदार मंच पर थे, तभी सामने खड़े एक शख्स ने हर्ष फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली विपेंद्र की पीठ को चीरते हुए निकल गई, जबकि पास खड़े राहुल के दोस्त जगत तिवारी व एक अन्य को भी घायल हो गए।  समारोह में चीख पुकार मच गई। आनन-फानन में राहुल जीजा विपेंद्र और घायलों को लेकर हैलट पहुंचा। जहां विपेंद्र को मृत घोषित कर दिया गया। घायलों को भर्ती कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि फायरिंग करने वाले का पता किया जा रहा है।   
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed