फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सपा दफ्तर में अधिवक्ता की लाश, जिलाध्यक्ष ने रची हत्या की साजिश!, पहले ही जताई थी हत्या की आशंका

Mon, 24 Dec 2018 10:39 PM IST
gaurav gaurav यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: gaurav gaurav Updated Mon, 24 Dec 2018 10:39 PM IST
विज्ञापन
Dead body of the advocate found in Samajwadi party office
डेमो पिक

हमीरपुर जिला पंचायत परिसर स्थित समाजवादी पार्टी के पुराने कार्यालय में रह रहे अधिवक्ता का शव फांसी पर लटका मिला। अधिवक्ता के चचेरे भाई ने कार्यालय के सामने रहने वाले दंपति पर हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। तहरीर के आधार पर सपा जिलाध्यक्ष के खिलाफ हत्या की साजिश रचने की कार्रवाई की गई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की है। घटना के पीछे दंपति परिवार को दिए गए 25 हजार की उधारी न मिलने का कारण बताया जा रहा है। 

Dead body of the advocate found in Samajwadi party office
डेमो पिक
कुरारा थानाक्षेत्र के भटपुरा गांव निवासी सुरेंद्र सिंह यादव ने बताया उसका चचेरा भाई शिव सिंह यादव (25) पुत्र रामबरन जिला पंचायत परिसर स्थित पुराने सपा कार्यालय के एक कमरे में रहता था। वह जिला जजी में वकालत करता था। उसने बताया शिव सिंह के कमरे के सामने अक्षय पाल उर्फ बवाली व उसकी पत्नी संध्या रहती हैं। बवाली ने शिव सिंह से किसी कोर्स के लिए 25 हजार रुपये लिए थे। शिव सिंह ने बवाली से कई बार रुपये मांगे। मगर वह जानमाल की धमकी देता था। यह बात शिव सिंह ने उसे बताई थी। जिस पर उसने बवाली को डांट फटकार लगाते हुए एसपी व अन्य अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की थी। प्रार्थना पत्रों में भी शिव सिंह ने अपनी जान का खतरा बताया था।
 
Dead body of the advocate found in Samajwadi party office
डेमो पिक
सोमवार सुबह करीब सात बजे जब वह शिवसिंह के कमरे पर गया तो दरवाजे खुले थे और उसका शव फांसी पर लटका था। उसने बताया घटना में सपा जिलाध्यक्ष इदरीश खां का भी हाथ है। इदरीश खां बवाली का सहयोग करता था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम दो चिकित्सकों के पैनल से और वीडियोग्राफी भी कराई है। कोतवाल एके सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर दंपति पर हत्या व सपा जिलाध्यक्ष के खिलाफ हत्या की साजिश रचने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। गिरफ्तारी के लिए दविश दी जा रही है। इस बारे में सपा जिलाध्यक्ष इदरीश खां ने कहा उनका कार्यालय जिला पंचायत परिसर में नहीं है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Dead body of the advocate found in Samajwadi party office
डेमो पिक
उनकी अधिवक्ता शिव सिंह से कभी कोई बात नहीं हुई है। न ही धमकाया है। राजनीतिक विरोध के चलते उन्हें फंसाया जा रहा है। पुलिस के अनुसार आरोपी दंपति मुख्यालय स्थित एक प्राइवेट नर्सिंग होम काम करते हैं। करीब आठ वर्षों से अधिवक्ता सपा के पुराने कार्यालय के कमरे में रह रहा था। उसने इसी कमरे में रहकर अपनी पढ़ाई पूरी की और फिर वकालत करने लगा। वह चार भाइयों में दूसरे नंबर का था। उधर, मिलनसार अधिवक्ता की मौत की खबर सुन पोस्टमार्टम हाउस में साथी अधिवक्ता व नाते रिश्तेदारों की भीड़ लगी रही। 
 
विज्ञापन
Dead body of the advocate found in Samajwadi party office
डेमो पिक
यंग बार एसोसिएशन को लिखा था पत्र 
अधिवक्ता शिव सिंह यादव ने 22 दिसंबर को यंग बार एसोसिएशन को लिखे पत्र में कहा था कि उसे बहुत कष्ट के साथ कहना पड़ रहा है कि अक्षय पाल उर्फ बवाली व उसकी पत्नी संध्या पाल उसकी जान लेने या उसकी जिंदगी खत्म करने की सोच रहे हैं। उसे खाने में जहर खिलाकर या फांसी पर लटकाकर मारने की फिराक में हैं। शिव सिंह ने पत्र के माध्यम से अधिवक्ताओं से निवेदन किया था कि उसकी मौत के बाद मुकदमे की पैरवी ऐसी करना कि उसे मारने वाले आरोपियों को कड़ी सजा मिले।  
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed