{"_id":"5d749ef68ebc3e0152558977","slug":"dacoit-babuli-kol-kidnapped-farmer-in-chitrakoot","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूट: डाकू बबुली कोल ने किसान का किया अपहरण, 50 लाख की फिरौती मांगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
चित्रकूट: डाकू बबुली कोल ने किसान का किया अपहरण, 50 लाख की फिरौती मांगी
Sun, 08 Sep 2019 12:10 PM IST
शिखा पांडेय
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 08 Sep 2019 12:10 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
चित्रकूट में इनामी डाकू बबुली कोल ने शनिवार देर रात घर में सो रहे किसान का अपहरण कर लिया। जानकारी के अनुसार, किसान ललित मोहन द्विवेदी को उनके खेतों पर काम करने वाले कल्लू कोल से बुलवाया और उसका अपहरण कर ले गए।
जानकारी के अनुसार, अपहृत के परिवार से 50 लाख की फिरौती मांगी गई है। घटना की सूचना पर चित्रकूट यूपी जिले के कई सीमावर्ती थानों की पुलिस और डीआईजी की एंटी डकैती टीम ने जंगलों में सर्चिंग अभियान तेज कर दिया है। वहीं मध्य प्रदेश की पुलिस भी डकैतों की खोजबीन में लगी है।

Trending Videos
पुलिस के मुताबिक वीरपुर पंचायत के हरसेंड गांव से अगवा हुए व्यक्ति का नाम ललित मोहन द्विवेदी नहीं बल्कि अवधेश द्विवेदी है। ग्रामीणों की माने तो रात दो बजे 5 डकैत पुलिस की वर्दी में आए थे और अवधेश के साझीदार कल्लू कोल को पकड़कर अवधेश के घर पहुंचे थे।
अवधेश घर में सो रहे थे तभी कल्लू कोल जाकर ने जगाया और कहा कि साहब लोग आएं हैं। अवधेश के घर के बाहर निकलते ही डकैतों ने उनका अपहरण कर लिया।
अवधेश घर में सो रहे थे तभी कल्लू कोल जाकर ने जगाया और कहा कि साहब लोग आएं हैं। अवधेश के घर के बाहर निकलते ही डकैतों ने उनका अपहरण कर लिया।