फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   dacoit babuli kol came out from catch of police

पत्थरबाजों ने तोड़ा पुलिस का ‘चक्रव्यूह’, भीड़ के बीच से भाग निकला कुख्यात डकैत

Thu, 15 Jun 2017 09:16 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 15 Jun 2017 09:16 AM IST
विज्ञापन
dacoit babuli kol came out from catch of police
बबुली कोल को पकड़ने के लिए घेराबंदी हुई विफल
यूपी के कुख्यात डकैत बबुली कोल को पकड़नी पहुंची पुलिस के ‘चक्रव्यूह’ को पत्थरबाजों ने तोड़ दिया।  डाकू पुलिस के जाल में पूरी तरह से फंस चुका था लेकिन अचानक न जाने कहां से पत्थरबाज आ गये और भीड़ का फायदा उठाकर बबुली कोल पुलिस की आंखों में धूल झोंककर फरार हो गया। 
विज्ञापन


गैंग को पकड़ने गई पुलिस के हाथ से तो वह बच निकला लेकिन जिस अंदाज में डकैतों को ग्रामीणों ने बचाया तो उससे तो कश्मीर में आंतकियों को बचाने वाले पत्थरबाजों की याद ताजा हो गई। अब पुलिस की कार्रवाई सवालों के घेरे में आ गई है। चित्रकूट मानिकपुर थानाक्षेत्र के नागर गांव में 5 लाख 30 हजार के इनामी डाकू बबुली कोल गैंग की मौजूदगी पर मंगलवार की देर रात को पुलिस टीम ने घेराबंदी की तो एक बानगी लगा कि आज तो कुख्यात सरगना का काम तमाम हो जाएगा। कुछ दिन पूर्व मारकुंडी के टिकरिया के पास कुछ मीटर की दूरी से मुठभेड़ के बाद बच निकले गैंग को दबोचने के लिए पुलिस फूंक-फूंककर कदम रख रही थी। अपर एसपी बलवंत चौधरी की माने तो पूरा गैंग प्रधान चुन्नी के घर मौजूद था और उनके लिए भोजन बन रहा था। कुछ देरी में ही डाकुओं को दबोचने की पोजीशन में पुलिस थी लेकिन प्रधानपति के चिल्लाने पर ही सब खेल बिगड़ गया। पूरे गांव के लोगों ने पुलिस पर पथराव कर डकैतों को भागने का मौका दिया। 
विज्ञापन

पुलिसवालों ने ग्रामीण महिला को पीटा

dacoit babuli kol came out from catch of police
पुलिसवालों द्वारा पीटे जाने की बात कहती महिला
पुलिस ने खिसियाहट में पूरे गांव में जो किया उसकी कहानी महिला प्रधान व अन्य ग्रामीणों की जुबानी बुधवार को सुनने को मिली। महिला प्रधान का सिर लहुलुहान था। उसने बताया कि कमर व पैर में बंदूक की बटों से वार किया गया। इसी बात को लेकर सांसद भैराें प्रसाद ने भी पुलिस अधीक्षक के सामने विरोध किया। कहा कि पुलिस आरोपियों को पकड़े लेकिन बेकसूरों पर लाठी डंडे बरसाएगी तो बर्दाश्त नहीं होगा। पुलिस अधीक्षक प्रताप गोपेंद्र के भी तेवर तीखे रहे। उन्होंने कई बार कहा कि डकैतों को संरक्षण देने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने पर कई बार अडंगे आते हैं लेकिन उन्हें छोड़ा नहीं जाएगा। 
 

मौके से मिला गेंहू दाल चावल

dacoit babuli kol came out from catch of police
पुलिस डाकू को नहीं पकड़ सकी
सीओ मऊ भानुप्रकाश ने बताया कि प्रधान के घर पर ही डकैतों के लिए भोजन बनवाया जा रहा था। इसके अलावा डकैतों को रसद सामग्री पहुंचाने की भी तैयारी थी। प्रधानपति बड़कू कोल के आवास पर तीन कुंतल गेहूं,एक-एक बोरी दाल चावल, एक बोरी देशी शराब व एक बोरे में अन्य खाद्य सामग्री रखी थी। उन्होंने दावा किया कि डकैतों को देने के लिए ही यह सामग्री थी। 
 
विज्ञापन

बलखड़िया को भी ऐसे ही बचाया था

dacoit babuli kol came out from catch of police
डेमो पिक
पांच लाख के इनामी डाकू बलखडिया भी कई साल पहले लखनपुर गांव में फंस गया था। उस समय पुलिस अधीक्षक रघुवीर लाल ने पूरे गांव को घेरने की योजना बनाकर भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे थे। जैसे ही पुलिस वाहनों को ग्रामीणों ने देखा तो रास्ते में अवरोध लगा दिए। जिससे पुलिस को गांव के अंदर पहुंचने में समय लगा और तब तक डाकू भाग निकले थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed