{"_id":"5892069d4f1c1b5a42e8020e","slug":"criminal-teen-age-boy","type":"story","status":"publish","title_hn":"छोटी सी उम्र में बना बड़ा हत्यारा, मौसी और उसकी बेटी को हथौड़े से पीट-पीटकर मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छोटी सी उम्र में बना बड़ा हत्यारा, मौसी और उसकी बेटी को हथौड़े से पीट-पीटकर मार डाला
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 02 Feb 2017 01:47 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोज-रोज की डांट से नाराज 15 साल के बच्चे ने पहले मौसी और उसकी बेटी की हथौड़ा मारकर हत्या कर दी। इसके बाद दोनों को चारपाई पर लिटाकर आग लगा दी। पुलिस के इस खुलासे से हर कोई चौंका हुआ है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। मामला यूपी के बिधूना (औरैया) जिले का है।
भर्थना रोड निवासी मधु (27) पत्नी प्रवीण अपनी तीन साल की बेटी श्रेया उर्फ यशी व बहन के 15 साल के बेटे के साथ रहती थीं। पति प्रवीण उत्तराखंड में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं। रविवार की रात मधू व इनकी तीन साल की बेटी यशी की संदिग्ध हालत में जलकर मौत हो गई। इस मामले में मधु की बहन का बेटा इकलौता गवाह था। पुलिस ने किशोर व उसके परिजनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी। इसके बाद मामला खुला।
मौसी से नाराज रहता था
मधु अक्सर बहन के बेटे को डांट देती थीं। इसी से वह मौसी से नाराज रहता था। रविवार की रात भी मधु ने उसे डांट दिया था। इस पर उसने मौसी से बदला लेने की सोची। रात में मधु चारपाई पर सो रही थी। तभी उसने उन पर हथौड़े से सिर पर प्रहार कर दिया। तीन साल की मासूम यशी की भी हथौड़े से प्रहार कर हत्या कर दी। इसके बाद उसने चारपाई में आग लगा दी। आग से दोनों के शव जलकर राख होे गए। सीओ सुभाष अत्री व कोतवाली प्रभारी जसवीर सिंह सिरोही ने किशोरी की निशानदेही पर हथौड़ा व घटना के बाद चुराया गया जेवर, रुपये बरामद कर लिए। वहीं मृतका के पति प्रवीण ने किशोर के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन
खुलासे से हर कोेई स्तब्ध
मां-बेटी की हत्या के खुलासे पर पुलिस वालों के भी रोंगटे खड़े हो गए। परिजनों पर दुख का मानों पहाड़ टूट गया। किशोर के हत्याकांड का खुलासा करने पर परिवार के लोग बदहवास हो गए।