फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Crime in Kanpur due to illegal relations

अवैध संबंधों के शक में जेठ और ससुर ने बहू के प्रेमी का गुप्तांग काटा

Thu, 06 Dec 2018 06:42 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 06 Dec 2018 06:42 PM IST
विज्ञापन
Crime in Kanpur due to illegal relations
ककवन पुलिस थाना    
ससुर और उसके भाई ने बहू से खेत में मिलने आए उसके प्रेमी को पहले जमकर पीटा फिर ब्लेड से नाजुक अंग ही शरीर से अलग कर दिया। लहुलुहान हालत में जैसे-तैसे घर पहुंचे युवक ने आपबीती परिजनों को बताई, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। मामला यूपी के कानपुर महानगर का है। 
विज्ञापन


कानपुर ककवन इंसपेक्टर दयाशंकर सिंह ने बताया कि क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति अपने पुत्र, बहू राधा, भाई आदि के साथ रहते हैं। बेटे की शादी एक वर्ष पहले हुई थी, शादी के बाद से बेटा दिल्ली में एक निजी फैक्ट्री में कर्मी है और होली-दिवाली ही गांव आता है। पूछताछ में बहू का गांव के ही 20 वर्षीय अरुण कुमार पुत्र उमेश से अवैध संबंध होने की बात कई ग्रामीणों और आरोपी सुसर ने कही है।
विज्ञापन


महिला के ससुर ने कई बार बहू और अरुण को समझाने का प्रयास भी किया, लेकिन उसने एक न सुनी। अरुण के आए दिन उससे मिलने से आजिज होकर उसने अपने भाई संग प्लान बनाकर बुधवार देर रात करीब नौ बजे अरुण को खेत पर बुलाया। अभी अरुण और बहू बात ही कर रहे थे तभी उसने और उसके भाई ने दोनों को रंगे हाथों दबोच लिया। और अरुण को बुरी तरह पीटकर उसका नाजुक अंग ब्लेड से काट डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed