फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   court decline manu narco test in pratibha murdered case

महिला जज हत्याकांड: अदालत ने मनु के नार्को टेस्ट पर लगाई रोक

Sat, 05 Nov 2016 05:33 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 05 Nov 2016 05:33 PM IST
विज्ञापन
court decline manu narco test in pratibha murdered case
महिला जज प्रतिभा गौतम के साथ पति मनु अभिषेक की तस्वीर
जज प्रतिभा गौतम मर्डर केस में अभियुक्त पति मनु अभिषेक का नार्को टेस्ट नहीं होगा। इस पर कोर्ट ने अपने आदेश में सुप्रीम कोर्ट के सेल्वी केस के हवाला देते हुए कहा कि अभियुक्त को नार्को टेस्ट के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता। यह भी कहा है कि हालांकि अभियुक्त ने अपनी हेल्थ खराब होने के बारे में कोई दस्तावेज या सबूत कोर्ट में पेश नहीं किए हैं। फिर भी अर्जी खारिज की जाती है।
विज्ञापन


इस आधार पर सीएमएम शबिस्तां आकिल ने विवेचक की अर्जी खारिज कर दी है। कोर्ट ने कहा है कि अभियुक्त ने अपना नार्को टेस्ट कराने से इनकार किया है। इसलिए नार्को टेस्ट कराना उचित नहीं होगा।
विज्ञापन


ज्ञात हो नौ अक्टूबर को सुबह जज प्रतिभा गौतम का शव उनके सर्किट हाउस कैंपस स्थित आवास पर मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या का खुलासा होने पर पुलिस ने उनके पति मनु अभिषेक को गिरफ्तार किया था। विवेचक ने कोर्ट में अर्जी देकर मनु अभिषेक का नार्को टेस्ट कराने की अनुमति मांगी थी। अभियोजन की तरफ से कोर्ट में कहा गया था कि विवेचक ने 20 अक्टूबर को जेल में जाकर मनु अभिषेक से पूछताछ की की थी। इसमें मनु अभिषेक ने कहा था कि वह हत्या में प्रयुक्त इलेक्ट्रिक वायर बरामद करवा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed