{"_id":"4f0488120f7827195a22ae7addf4764a","slug":"cctv-has-captured-chen-robber-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ चेन लुटेरा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ चेन लुटेरा
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
Updated Sat, 04 Apr 2015 03:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चकेरी में शुक्रवार सुबह बाइक सवार बदमाशों ने एक ज्वैलर्स की मां की चेन लूट ली। वारदात के दौरान बदमाशों ने उन्हें धक्का देकर गिरा दिया और चेन एवं लॉकेट लेकर भाग निकले।
गिरने से महिला को मामूली चोट आईं है। वारदात ज्वैलर्स के घर के बाहर हुई और बदमाश की करतूत मेन गेट के बाहर लगे निजी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। चकेरी पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर बदमाश की तलाश शुरू कर दी है। गांधी ग्राम निवासी राजेश वर्मा की लालबंगला में दुलारे ज्वैलर्स नाम से ज्वैलरी शॉप है।
राजेश ने बताया कि शुक्रवार की सुबह उनकी 64 वर्षीय मां कमलेश वर्मा मंदिर से लौटने के बाद वह घर का मेन गेट खोल रही थी तभी एक बाइक से दो बदमाश वहां पहुंचे। एक बदमाश बाइक से उतरा। दूसरा बाइक स्टार्ट किए खड़ा रहा। बदमाश दबे पांव कमलेश के नजदीक पहुंचा और पीछे से झपट्टा मारकर उनके गले से चेन तोड़ ली।
विज्ञापन
कमलेश ने चेन पकड़ ली और बदमाश से भिड़ गईं। इस पर बदमाश ने धक्का देकर उन्हें गिराया और चेन और लॉकेट लूटकर साथी के साथ बाइक पर बैठकर भाग निकला। इंस्पेक्टर कमल यादव ने बताया कि लूटपाट करने वाले बदमाशों का चेहरा और करतूत दोनों राजेश के घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।