फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Caught two million rupees Charas in hameerpur

नेपाल से मेरठ जा रही थी 2 करोड़ की चरस, STF को देखते ही भाग निकला ट्रक मालिक

Mon, 31 Jul 2017 05:34 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 31 Jul 2017 05:34 PM IST
विज्ञापन
Caught two million rupees Charas in hameerpur
डेमो पिक
हरदोई के संडीला इलाके में बरेली एसटीएफ ने ट्रक में जा रही दो करोड़ कीमत की चरस बरामद की। ट्रक नेपाल बॉर्डर के महाराजगंज से मेरठ ले जाया जा रहा था। ट्रक रूकवाने के बाद एसटीएफ ने चालक व परिचालक को दबोच लिया, जबकि ट्रक मालिक एसटीएफ की टीम को गच्चा देकर भाग निकला।   
विज्ञापन


संडीला कोतवाली क्षेत्र में हरदोई-लखनऊ रोड पर सरांय मारुतपुर पुलिया के निकट रविवार रात करीब 10 बजे एक ट्रक खड़ा हुआ। ट्रक का हेल्पर पहियों में हवा की जांच कर रहा था। ट्रक के करीब चालक व हेल्पर के अलावा एक अन्य व्यक्ति भी मौजूद था। ट्रक हरदोई से लखनऊ की तरफ ले जाया जा रहा था। इसी दौरान बरेली एसटीएफ टीम की गाड़ी ट्रक के करीब रुकी। गाड़ी रुकते ही एसटीएफ की टीम ने चालक व हेल्पर को दबोचा और ट्रक के नंबर आदि की छानबीन करने लगे। इसी दौरान ट्रक के करीब खड़ा तीसरा व्यक्ति अंधेरा होने के कारण भाग निकला।
विज्ञापन


पूछताछ में चालक ने ट्रक नेपाल बार्डर के महाराजगंज स्थित लौतनवा से लाने की बात कही। उसका कहना था कि ट्रक मालिक ने बताया था कि हरदोई से कोल्डड्रिंक लोड करनी है। पूछताछ के बाद एसटीएफ कर्मियों ने ट्रक की तलाशी ली। तलाशी के दौरान चालक के पीछे की सीट के नीचे प्लास्टिक  की तीन बोरियां व ट्रक के ऊपर टूल बाक्स से उसी प्रकार की तीन बोरियां बरामद हुईं। बोरियों खोलकर अदंर रखे पदार्थ की जांच की गई तो मादक पदार्थ निकला। एसटीएफ की टीम ने माल समेत ट्रक को कब्जे में लेकर आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ के बाद संडीला कोतवाली पुलिस के सपुर्द कर दिया। सीओ प्रीती सिंह ने बताया कि ट्रक नंबर यूपी 15 एटी 8097 नेपाल बार्डर स्थित महाराजगंज के नौतनवा से मेरठ ले जाया जा रहा था। ट्रक मेरठ के सुशांत सिटी के शंकर खेड़ा निवासी संजू शर्मा पुत्र रामवीर शर्मा का है। जबकि चालक चरन सिंह पुत्र वेदराम व हेल्पर बबलू पुत्र करन सिंह निवासी शरीफपुर थाना सिम्भावली हापुड के रहने वाले हैं। ट्रक से बरामद हुई बोरियों में भरे पैकेटों में चरस भरा है। इसकी मात्रा करीब 1 क्विंटल 85 किलो है, जिसकी बाजार में लगभग 2 करोड़ कीमत है। सीओ सिटी ने बताया कि चरस मेरठ पहुंचाया जाना था। उन्होंने बताया कि ट्रक मालिक, चालक व हेल्पर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। बताया कि पड़ताल कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed