{"_id":"57bec49c4f1c1ba74bd4ee08","slug":"caught-in-the-gang-rape-of-a-dalit-woman-chief-minister-of-prshas","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दलित महिला के साथ गैंगरेप के प्रयास में फंसा अखिलेश सरकार का ये मंत्री ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दलित महिला के साथ गैंगरेप के प्रयास में फंसा अखिलेश सरकार का ये मंत्री
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 25 Aug 2016 03:43 PM IST
विज्ञापन
डेमाे पिक्स
विज्ञापन
अपनी साख बचाने की कोशिश कर रहे अखिलेश यादव को एक और झटका लगा है। इस बार उनकी सरकार के दर्जा प्राप्त मंत्री मो. इरशाद पर दलित महिला के साथ गैंगरेप की कोशिश करने का आरोप लगा है। इसमें एसडीएम जीतेंद्र श्रीवास्तव को भी आरोपी बनाया गया है। कमिश्नर के आदेश पर औरया कोतवाली में दोनों के खिलाफ गैंगरेप के प्रयास की धारा में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। घटना 13 मार्च की है। महिला का आरोप है कि मंत्री और तत्कालीन एसडीएम उसके पति द्वारा आरटीआई के जरिए किए जा रहे खुलासे से नाराज थे। उन्होंने एसडीएम और मंत्री के खिलाफ कई शिकायतें भी कर रखी थी। आरोप है कि दोनों शिकायत वापस लेने का दबाव बना रहे थे। बार-बार धमकी देने के बावजूद जब उनके पति ने शिकायत वापस नहीं ली तो मंत्री और एसडीएम उसके घर पहुंच गए। अकेला देख दोनों ने उसके कपड़े फाड़ दिए और रेप करने का प्रयास किया। महिला के चीखने-चिल्लाने पर दोनों भाग खड़े हुए।
पुलिस ने किया अनदेखी
डेमाे पिक्स
पीड़ित दलित महिला का आरोप है कि वारदात के बाद उसने पुलिस का दरवाजा खटखटाया लेकिन किसी ने नहीं सुनी। उसे लगातार धमकियां भी दी जा रही थी। लगातार शिकायत करने के बाद आखिरकार कमिश्नर ने औरया कोतवाली को एफआईआर दर्ज करने का आदेश दे दिया। पुलिस अब शिकायत दर्ज करने के बाद मामले की जांच में जुट गई है।