फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Case of abducting two people in Kannauj

यूपी: प्रेमिका के सहारे किशोरी और भांजी को किया अगवा, पांच दिन तक बनाए रखा बंधक

Sat, 02 Jan 2021 06:32 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 02 Jan 2021 06:32 PM IST
विज्ञापन
Case of abducting two people in Kannauj
आरोपी अनार सिंह, आरोपी पिंकी देवी - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले के एक गांव से लापता हुई 17 वर्षीय किशोरी और उसकी सात वर्षीय भांजी को पुलिस ने तलाश लिया। आंखों के अस्पताल में चश्मा बनाने वाले कारीगर ने प्रेमिका की मदद से दोनों को अगवा किया था।
विज्ञापन


पुलिस ने किशोरी और मासूम को तलाश कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। ठठिया थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी और उसकी सात वर्षीय भांजी 27 दिसंबर को लापता हो गई थीं। परिजनों ने 29 दिसंबर को थाना में अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


मामले की जांच में जुटी पुलिस को मालूम हुआ कि औरैया जिले के बिधूना कस्बे में संचालित आंखों के निजी अस्पताल में चश्मा बनाने वाले कारीगर ने वारदात को अंजाम दिया है। कारीगर मैनपुरी के गांव हरिहरपुर निवासी अनार सिंह (30) पुत्र विनोद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने किशोरी और मासूम को अगवा करने में  प्रेमिका खानपुर की पिंकी देवी(30) का सहयोग लिया है। आरोपी अनार सिंह किशोरी और मासूम को मैनपुरी और अलीगढ़ ले गया था। पुलिस ने शुक्रवार को ठठिया क्षेत्र से किशोरी और मासूम को तलाश लिया। आरोपी अनार सिंह और उसकी प्रेमिका पिंकी देवी को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने पूछताछ कर दोनों को जेल भेज दिया।

...तो इसलिए किया था अपहरण
आरोपी पिंकी बिधूना में संचालित आंखों के अस्पताल में दवा लेने जाती थी। इस दौरान उसकी मुलाकात चश्मा बनाने वाले अनार सिंह हो गई। दोनों के बीच प्रेम-संबंध हो गए। अनार सिंह ने पिंकी देवी से एक किशोरी के साथ अवैध संबंध बनवाने की बात रखी।

इस पर पिंकी ने किशोरी को झांसा देकर फोन पर अनार सिंह से कई बार बात कराई। इसके बाद 27 दिसंबर को किशोरी को झांसा देकर अनार सिंह की कार में बैठा दिया। किशोरी अपने साथ मासूम भांजी को ले आई थी। आरोपी ने दोनों को अगवा कर लिया।

बताया गया कि अलीगढ़ व मैनपुरी में दोनों को पांच दिन तक बंधक बनाकर रखा गया। इसके बाद पुलिस की सक्रियता देख धमका कर छोड़ दिया। थाना प्रभारी रामकुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। मेडिकल रिपोर्ट, पीड़िता के बयानों के आधार पर मुकदमे में धाराएं बढ़ाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed