फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Businessman 's death, autopsy commotion

कारोबारी की मौत, पोस्टमार्टम में हंगामा

Thu, 05 Nov 2015 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर Updated Thu, 05 Nov 2015 02:03 AM IST
विज्ञापन
Businessman 's death, autopsy commotion
मकराबर्टगंज में सुलभ शौचालय के पास मंगलवार रात इलेक्ट्रानिक गुड्स कारोबारी विनय मौर्या की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। बुधवार की सुबह वहां शव मिला। पास ही शराब की खाली बोतलें मिली। कर्नलगंज पुलिस ने मौैके पर पहुंचकर छानबीन की।
विज्ञापन


विनय की पत्नी ममता ने ससुराल के तीन लोगों पर पति की हत्या का आरोप लगाते हुए पोस्टमार्टम हाउस में हंगामा किया। शाम को प्रार्थना पत्र रिसीव कराने को लेकर कर्मचारियों ने तकरार हुई। पोस्टमार्टम में मौत की वजह का पता नहीं चला है। विसरा जांच के लिए सुरक्षित रखा गया है।
विज्ञापन


विनय मौर्या (35) आरडी कालोनी कर्नलगंज में रहता था। शादी दो साल पहले रावतपुर निवासी रामसंजीवन की बेटी ममता से हुई थी। विनय परिवार के लोगों क साथ ही इलेक्ट्रॉनिक्स गुड्स का कारोबार करता था। इनकी इलाके में दुकान है। ममता ने बताया कि घरेलू कामकाज को लेकर ससुराल के लोग उसे परेशान करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक महीने  पहले उसे ससुराल से निकाल दिया गया था। तब से वह मायके में रहती थी लेकिन बीच-बीच में ससुराल आया-जाया करती थी। ममता ने बताया कि मंगलवार को विनय मायके में उनसे मिलने आए थे। रात में उन्होंने पति को मोबाइल मिलाया पर फोन रिसीव नहीं हुआ। ससुराल पक्ष के लोगों से विनय के बारे में जानकारी मांगी पर किसी ने कुछ जानकारी नहीं दी।

सुबह कर्नलगंज थाने के एक पुलिस वाले ने उनके पिता रामसजीवन को मोबाइल पर विनय की मौत की सूचना दी। तब वह मायके वालों के साथ मौके पर पहुंची और विनय की पहचान की। ममता ने जेठ रामू मौर्या, जेठानी अंजू और देवर जय पर पति की हत्या का आरोप लगाया है। पोस्टमार्टम हाउस में ममता और उसके परिजनों ने हंगामा किया। ससुराल वालों से उन लोगों की नोंकझोंक हुई।


शाम को ममता ने पोस्टमार्टम हाउस इंचार्ज दिलीप सचान को विसरा ठीक तरीके से सुरक्षित रखने और इसकी जल्द जांच कराए जाने के लिए एक अर्जी देने दी। दिलीप के अर्जी रिसीव करने से मना करने पर परिजनों ने पोस्टमार्टम हाउस के दफ्तर में हंगामा किया। उनकी पोस्टमार्टम कर्मियों से भी तकरार हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed