{"_id":"5a3bde444f1c1b8e698c3239","slug":"brutally-murder-of-brother-in-hardoi","type":"story","status":"publish","title_hn":"'रिश्तों का खूनी अंत' देखने वालों के रोंगटे खड़े, चार बेटों के साथ मिलकर भाई को मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
'रिश्तों का खूनी अंत' देखने वालों के रोंगटे खड़े, चार बेटों के साथ मिलकर भाई को मार डाला
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 21 Dec 2017 10:08 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के हरदोई में 'रिश्तों का खूनी अंत' होते देख हर किसी के रोंगटे खड़े हो गए। यहां के शहाबाद इलाके में हत्यारोपी ने अपने चार बेटों के साथ मिलकर भाई को बेरहमी से ईंट, पत्थर और धारदार हथियार से हमला कर उसे खत्म कर दिया। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी ने मौका मुआयना कर मृतक की पत्नी से पूछताछ की तो घटना के पीछे संपत्ति और मुकदमेबाजी का विवाद सामने आया।
गढ़ी चांद खां निवासी आमिर (45) गुरुवार को पत्नी मेहरुनिशा के साथ शाहाबाद बाजार गए थे। मेहरुनिशा का आरोप है कि लौटकर जैसे ही अपने घर के निकट पहुंचे तो आमिर के बड़े भाई जरार, जरार के पुत्र अजबर, अफसर, नबी और गुड्डू ने हमला बोल दिया। ईंट, पत्थर, बेलचा और लाठी से आमिर पर वार करना शुरू कर दिए। तब तक वार किए जब तक आमिर ने दम नहीं तोड़ दिया। मेहरुनिशा ने बचाने का प्रयास किया तो हमलावरों ने उसे उठाकर अलग फेंक दिया।
वारदात करके हमलावर भाग निकले। जानकारी मिलते ही सीओ श्याम नरायन सिंह और प्रभारी निरीक्षक उमाशंकर उत्तम घटनास्थल पर पहुंच गए। कुछ ही देर में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी निधि सोनकर भी मौके पर पहुंची। उन्होंने घटना के बारे में मेहरुनिशा से पूछताछ की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक उमाशंकर उत्तम ने बताया कि तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी।