{"_id":"5bbcb1fc867a552865050740","slug":"brutalizing-a-married-woman-to-commit-misdeeds","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता को बंधक बनाकर दुष्कर्म, बचाने आए ससुर को बेरहमी से पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाहिता को बंधक बनाकर दुष्कर्म, बचाने आए ससुर को बेरहमी से पीटा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Tue, 09 Oct 2018 07:19 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घास काटने गई विवाहिता को दो युवकों ने बंधक बना उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला के शोर मचाने पर ससुर उसे बचाने पहुंचा तो आरोपियों ने उसे पीटकर भगा दिया। आरोपियों के चंगुल से छूटकर महिला घर पहुंची और पति को घटना की जानकारी दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामला यूपी के उन्नाव जिले का है।
उन्नाव के औरास थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 22 वर्षीय महिला सोमवार शाम मवेशियों के लिए घास लेने खेत गई थी। पहले से घात लगाए बैठे गांव के ही सुखवीर और पड़ोसी गांव के मुश्ताक ने उसे दबोच लिया। दोनों महिला का मुंह दबाकर उसे झाड़ियों में उठा ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया। इस बीच महिला के शोर मचाने पर उसका ससुर मौके पर पहुंच गया। ससुर के विरोध करने पर आरोपियों ने उसे बेरहमी से पीटा और भाग निकले। महिला ससुर के साथ घर पहुंची। मंगलवार सुबह पति महिला को लेकर थाने पहुंचा। जहां पुलिस ने महिला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली। थानाध्यक्ष मुकेश वर्मा ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।