{"_id":"5db94c1b8ebc3e0169689ed1","slug":"brutal-murder-of-husband-and-wife-in-fatehpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पति ने पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, सास व साली पर भी किया हमला, ग्रामीणों ने आरोपी को दी दर्दनाक मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पति ने पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, सास व साली पर भी किया हमला, ग्रामीणों ने आरोपी को दी दर्दनाक मौत
Wed, 30 Oct 2019 03:21 PM IST
शिखा पांडेय
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 30 Oct 2019 03:21 PM IST
विज्ञापन
फतेहपुर में डबल मर्डर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर में गाजीपुर थाने के सिमौर गांव में बुधवार दोपहर डबल मर्डर से सनसनी फैल गई। यहां पति ने पत्नी को कुल्हाड़ी से काट डाला। बीच बचाव में आई सास व साली पर भी कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।
इसी बीच पहुंची ग्रामीणों की भीड़ ने आरोपी पति को गुस्से में मार डाला। सूचना पर कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच चुकी है। क्षेत्र में हालात तनावपूर्ण हैं। सिमौर गांव में रहने वाले मोहम्मद सईद की बेटी सोनी उर्फ अख्तरी (35) से निसार का निकाह 9 साल पहले हुआ था।

तीन बेटी और एक बेटा है। निसार छत्तीसगढ़ जिले का रहने वाला है। पिछले चार-पांच माह से सोनी मायके में रह रही थी। करीब 2 साल से सोनी मायके में थी, तब निसार समझौता कर वापस ले गया था। निसार फिर इसे ले जाने के लिए आया था।
सुबह जाने से मना करने पर पति-पत्नी में विवाद हुआ। गुस्साए निसार ने पत्नी को कुल्हाड़ी से काट डाला। चीख सुनकर सोनी की बहन व मां आई तो आरोपी ने उन पर भी कुल्हाड़ी से हमला कर उन्हें घायल कर दिया।
सुबह जाने से मना करने पर पति-पत्नी में विवाद हुआ। गुस्साए निसार ने पत्नी को कुल्हाड़ी से काट डाला। चीख सुनकर सोनी की बहन व मां आई तो आरोपी ने उन पर भी कुल्हाड़ी से हमला कर उन्हें घायल कर दिया।
इसके बाद भीड़ को देख निसार बाहर की ओर भागा तो गुस्साई भीड़ ने उसे पकड़कर कुल्हाड़ी से काट दिया। निसार लगभग 45 साल का है। साली व सास को घायल हालत में पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया है। उनकी भी हालत गंभीर है।
थानाध्यक्ष संदीप तिवारी ने बताया कि दो लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। उनके शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे जा रहे हैं। अब स्थिति पुलिस के नियंत्रण में है। घटनास्थल पर एसपी रमेश, एएसपी पूजा यादव ने भी पहुंचकर पड़ताल शुरू कर दी है।