फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   bank looot in kanpur one arrested

कानपुर में दिनदहाड़े बैंक लूट, बदमाशों ने की फायरिंग तो हूटर बजाकर पब्लिक ने दबोचा 

Sat, 23 Dec 2017 09:08 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 23 Dec 2017 09:08 AM IST
विज्ञापन
bank looot in kanpur one arrested
इसी बैंक में हुआ लूट का प्रयास
यूपी के कानपुर में शुक्रवार दोपहर बैंक लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई। शहर के बर्रा कर्रही रोड पर बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक में एक बदमाश लूट के इरादे से बैंक के अंदर घुसा जबकि दूसरा बाहर बाइक पर खड़ा रहा।
विज्ञापन


पहले बदमाश ने बैंक में घुसते ही हवाई फायरिंग कर कैशियर के सामने अपना बैग दिखा दिया और कहा कि सारे रुपये इसमें भर दो। एक महिला बैंक कर्मचारी पर उसने तमंचे से फायर भी किया लेकिन फायर मिस हो गया। इसी बीच किसी ने बैंक में लगे हूटर बजा दिए। पब्लिक ने बदमाश को दबोच लिया। फंसता देख बाहर खड़ा उसका दूसरा साथी मोटरसाइकिल स्टार्ट कर भाग खड़ा हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने पब्लिक के चंगुल से बदमाश को छुड़ाया और उसका जख्मों का इलाज कराया। बैंक के बाहर दो थानों का फोर्स मौजूद है। दोनों बैंक लुटेरों का नाम विजय और ज्ञानेंद्र बताया गया है। ये दोनों बदमाश नौबस्ता इलाके के ही रहने वाले हैं। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है कि आखिर ये बदमाश किस गैंग के हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed