फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   attemt to suicide by nagina

तीन तलाक से परेशान नगीना ने थाने में किया आत्मदाह का प्रयास

Fri, 12 May 2017 04:00 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 12 May 2017 04:00 PM IST
विज्ञापन
attemt to suicide by nagina
डेमो पिक

पति ने तलाक देकर घर से निकाल दिया और दूसरी महिला से निकाह कर लिया। इंसाफ न मिलने से परेशान महिला ने गुरुवार को थाने पहुंचकर खुद पर मिट्टी का तेल उड़ेल कर माचिस निकाली, इससे पहले ही महिला पुलिस की नजर पड़ गई और उसे बचा लिया। आनन-फानन पीड़ित महिला की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। मामला यूपी के फर्रुखाबाद जिले का है। 

विज्ञापन

 

फर्रुखाबाद के जहानगंज थाना क्षेत्र के गांव जरारी गुलरिया निवासी नगीना बेगम पुत्री रफीक की छह साल पहले गुलरिया के ही मुजम्मिल के साथ हुई थी। पीड़ित महिला के परिजनों ने बताया कि शादी के बाद से ही ससुरालीजन दहेज की मांग करने लगे। चार साल पहले फोन पर तीन तलाक देने के बाद पति ने उसे घर से निकाल दिया। इसके बाद दूसरी महिला के साथ निकाह कर लिया।

विज्ञापन

 

पीड़ित महिला ने बताया कि वह कई बार थाने आई, लेकिन उसकी शिकायत नहीं सुनी गई। अब केंद्र सरकार की मामले में सक्रियता को देख न्याय की आस जगी। महिला का आरोप है कि स्थानीय स्तर पर सुनवाई न होने पर मजबूरी में उसने आत्मदाह करने की ठान ली। थाने पहुंची महिला ने खुद पर केरोसिन छिड़क लिया और माचिस जलाने लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

इस दौरान मौके पर मौजूद महिला सिपाही ने नगीना को पकड़ लिया और माचिस छीन ली। आत्मदाह का प्रयास देखकर पुलिस में हड़कंप मच गया। आनन-फानन उसकी रिपोर्ट लिखी गई। मौके पर पहुंचे सीओ रमेशचंद्र शर्मा ने उसे न्याय दिलाने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed