फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   ambedkar statue breaking tension bsp supportes slogans force is everywhere

अंबेडकर प्रतिमा तोड़े जाने से तनाव, बसपाइयों ने की नारेबाजी, फोर्स लगी

Thu, 13 Oct 2016 03:52 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 13 Oct 2016 03:52 PM IST
विज्ञापन
ambedkar statue breaking tension bsp supportes slogans force is everywhere
मूर्ति तोड़े जाने के बाद इलाके में तनाव व्याप्त, पूरे गांव में फोर्स लगी - फोटो : अमर उजाला
इटावा बकेवर इलाके के ग्राम राम नगर में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति तोड़े जाने से इलाके में तनाव फैल गया। हालातों को देखते हुए भारी फोर्स लगाई गई है। 
विज्ञापन

बकेवर थानाक्षेत्र के ग्राम राम नगर में गुरुवार सुबह संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति को अराजकतत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद से गांव में तनाव व्याप्त हो गया। मौके पर पहुंचे बसपाईयों ने नारेबाजी कर मूर्ति तोड़ने वालों की गिरफ्तारी की मांग की। भरथना विधान सभा क्षेत्र से बसपा प्रत्याशी राघवेन्द्र गौतम ने अपने समर्थकों के साथ पहुंचकर पुलिस अधिकारियों से बात की और मूर्ति तोड़ने वाले को जल्द से जल्द पकड़ने का दबाव बनाया। गर्म माहौल को देखते हुए एसएसपी एन कोलांचि, एसडीएम, सीओ समेत सभी आला अधिकारी मौके पर पहुंच गये हैं। लोगों को समझाबुझाकर शांत कराया जा रहा है। 

विज्ञापन

फर्रुखाबाद के कायमगंज में भी तोड़ी गई थी अंबेडकर की मूर्ति
कायमगंज थाना क्षेत्र के गांव गऊटोला में अंबेडकर पार्क में लगी बाबा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को मंगलवार रात कुछ अराजक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया था जिसके बाद से इलाके में तनाव फैल गया। फर्रुखाबाद में तनाव अभी भी कायम है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed