फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Millet in the field of student gangrape

बाजरे के खेत में छात्रा का गैंगरेप

Wed, 07 Sep 2016 07:20 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 07 Sep 2016 07:20 PM IST
विज्ञापन
Millet in the field of student gangrape
डेमो
खेत में शौच के लिए गई छात्रा को गांव के ही दो युवकों ने दबोच लिया और उसके साथ रेप किया। पीड़िता ने घर पहुंचकर परिजनों को आपबीती बताई। पीड़िता की मां ने एसएसपी से शिकायत की। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 
विज्ञापन

ऊसराहार थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली कक्षा नौ की 15 वर्षीय छात्रा रविवार शाम शौच के लिए गांव के पास खेत में गई थी। आरोप है कि खेत में पहले से घात लगाकर बैठे गांव के ही दो युवकों ने उसे दबोच लिया और बाजरे के खेत में ले गए। दोनों ने छात्रा के साथ बारी-बारी से बलात्कार किया। छात्रा के चीखने पर दोनों युवक भाग गए। डरी सहमी पीड़िता ने पूरी घटना की जानकारी विधवा मां को दी। पहले तो मां लोकलाज के भय से चुप रही लेकिन घटना के दो दिन बाद उसने आरोपियों को सबक सिखाने को हिम्मत बांधी। मंगलवार को पीड़ित पुत्री को लेकर मां वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एन कोलांची के पास पहुंची। उसने पूरे मामले की जानकारी देकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। एसएसपी के निर्देश के बाद ऊसराहार थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश देना शुरू कर दिया है अभी तक आरोपी गिरफ्तार नहीं हुए हैं। थानाध्यक्ष नासिर हुसैन ने बताया पीड़िता की तहरीर पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कर उसे चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed