फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Again Gun shot without cause

फिर खामखा गोली मारी

Sun, 24 Jan 2016 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर Updated Sun, 24 Jan 2016 01:53 AM IST
विज्ञापन
Again Gun shot without cause
बर्रा बाईपास के पास 19 जनवरी की रात 14 साल के हीरालाल को खामखा गोली मार दी गई। यह मामला अभी सुलझा नहीं था कि चकेरी में वैन सवार बदमाशों ने शुक्रवार रात को पान दुकानदार श्याम सुंदर यादव (50) को बेवजह गोली मार दी और भाग गए।
विज्ञापन


मौके पर मौजूद लोगों ने श्याम सुंदर के घरवालों को सूचना देकर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। एक्सरे में रीढ़ की हड्डी में गोली (315 बोर) फंसी होने की बात सामने आई तो घर वाले भी दंग रह गए।
विज्ञापन


गोली क्यों मारी गई, यह रहस्य बना हुआ है। न तो श्याम सुंदर ने किसी पर आरोप लगाया है और न ही परिवारीजन किसी से रंजिश की बात कह रहे हैं। वहीं रिपोर्ट दर्ज न होने पर शनिवार सुबह लोगों ने चौकी और थाने में जमकर हंगामा काटा। इसके बाद अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्याम नगर सी-ब्लाक बंद गेट बल्ला की टटिया निवासी श्याम सुंदर यादव की घर से चंद कदम की दूरी पर ही पान की दुकान है। परिवार में पत्नी आशा देवी, दो बेटे भानू उर्फ अमित, शानू उर्फ सुमित और दो बेटियां है। तिलक नगर के एक निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती श्याम सुंदर ने बताया कि रात करीब 10 बजे दुकान बंद करके वह पैदल ही घर जा रहा था।

तभी पीछे से आए वैन सवार बदमाशों ने गोली मार दी। वह न तो बदमाशों को पहचान पाया और न ही गाड़ी नंबर देख सका। बेटे भानू और शानू ने पहले उन्हें पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया फिर उन्हें तिलक नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। चकेरी पुलिस ने बयान दर्ज किए।

हाथ आए फुटेज, सर्विलांस टीम लगी
बर्रा-दो में हीरालाल की हत्या में अहम  सुराग मान रही डिप्टी सीएमओ के घर लगे कैमरे के फुटेज पुलिस के हाथ आ गए हैं। टीम अब उन्हें खंगाले में जुट गई है। वहीं, डाटा फिल्टेरेशन के लिए सर्विलांस टीम की भी मदद ली गई है। टीम ने शनिवार को टीटी पार्क से रामजानकी मंदिर तक लगे मोबाइल टावरों के डाटा जमा किए हैं। 

टीम का अनुमान है कि हीरा को गोली रात 8 से 8:15 बजे के बीच मारी गई होगा इसलिए इस समय तक के मोबाइल नंबरों को एकत्र किया जाएगा।  वहीं, एसओ तुलसी राम पांडे ने बताया कि हाईवे पर लगे डोम कैमरे के फुटेज के लिए नशेनल हाईवे से संपर्क किया गया है। रविवार को फुटेज मिलने की संभावना है।


क्षेत्र के एक स्कूल समेत कुछ और घरों में सीसीटीवी कैमरे भी मिले है, जिनसे संपर्क करके फुटेज एकत्र जमा किए जा रहे हैं। मालूम हो कि मौत से पहले हीरालाल ने पुलिस को बताया कि गोली मारने के दौरान बाइक सवार हत्यारा कानों में मोबाइल लीड लगाए हुए था। पुलिस का मानना है कि वारदात को अंजाम देते वक्त हत्यारा किसी से फोन पर बातें कर रहा होगा। डाटा फिल्टेशन के जरिए हत्यारे तक पहुंचने में उन्हें मदद मिल सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed