फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   after brutally murdered young man dead body thrown into river

बेरहमी से हत्या के बाद युवक का शव नदी किनारे फेंका

Tue, 25 Oct 2016 05:46 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 25 Oct 2016 05:46 PM IST
विज्ञापन
after brutally murdered young man dead body thrown into river
मृतक की फिलहाल नहीं हो पाई शिनाख्त
मंगलवार सुबह पैलानी पुल के नीचे युवक का खून से लथपथ शव पाया गया। जिस्म पर चोटें और गले में फंदे के निशान से यह साफ जाहिर हो रहा था कि उसकी हत्या कर लाश यहां फेंकी गयी है।  
विज्ञापन

बांदा खप्टिहाकलां गांव के लोग सुबह शौच के लिए निकले तो नदी किनारे पुल के नीचे शव देखा। जिस्म पर भूरे रंग की पैंट, नीली टीशर्ट और नीला अंडरवियर था। गर्दन में फंदा कसने के निशान,  मुंह व होंठों  पर चोटें थीं। बनियान फट चुकी थी। साफ जाहिर हो रहा था कि मारपीट की गई और गले में फंदा कसा गया है। सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर आई और जांच पड़ताल की। कोई भी व्यक्ति मृतक की शिनाख्त नहीं कर पाया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी हरिश्चंद्र शर्मा ने बताया कि शिनाख्त के लिए पूरी कोशिश की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से भी घटना के खुलासे में मदद मिलेगी। कुछ दिनों पूर्व इसी स्थान पर पैलानी पुल तले नदी किनारे एक महिला का भी शव पाया गया था। उसकी भी शिनाख्त नहीं हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed