फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Affair and the controversy behind the murder suspect

हत्या के पीछे प्रेम संबंध और विवाद का शक

Mon, 05 Jan 2015 03:25 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर Updated Mon, 05 Jan 2015 03:25 AM IST
विज्ञापन
Affair and the controversy behind the murder suspect
टेक्नीशियन रोहित शुक्ला की जन्मदिन की शाम हत्या करने वाले बदमाशों का कोई सुराग नहीं मिला है। प्रारंभिक जांच में रोहित के क्षेत्र केकई युवकों से विवाद और एक युवती से दोस्ती की बात पता चली है।
विज्ञापन


पुलिस ने विवाद के साथ ही आशनाई के बिन्दु पर भी जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने संदेह के आधार पर चार लोगों को हिरासत में लिया है।

इधर, पोस्टमार्टम में पता चला है कि रोहित की दाहिनी कनपटी में गोली लगी, जो सिर को पिछले हिस्से को चीरते हुए निकल गई। डॉक्टरों का मानना है कि रोहित को 315 बोर की गोली मारी गई थी।
विज्ञापन


रोहित झींझक (टप्पेवाल) निवासी किसान पवन शुक्ला का बेटा रोहित था। वह लखनऊ के ठाकुरगंज रतन स्क्वायर स्थित टॉवर कंपनी व्योम नेटवर्क में टेक्नीशियन था।

शनिवार को जन्म दिन होने की वजह से वह लखनऊ से कल्याणपुर आवास विकास-एक स्थित अपने घर आया था। शनिवार शाम करीब छह बजे रोहित के मोबाइल पर किसी का फोन आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह मोबाइल पर बात करते हुए घर के बाहर निकला तभी बाइक सवार दो बदमाश उसे गोली मारकर भाग निकले थे।

प्रारंभिक जांच में पुलिस को पता चला है कि रोहित का कुछ महीने पहले लोडर चालक आजाद, एक पड़ोसी समेत तीन लोगों से विवाद हुआ था। रोहित के कल्याणपुर क्षेत्र की एक युवती से दोस्ती की बात भी पता चली है।


एसओ विनोद मिश्र का कहना है कि रोहित के पास एक पेन ड्राइव मिली है। रविवार को छुट्टी होने से रोहित के मोबाइल की कॉल डिटेल नहीं मिल सकी है। पेन ड्राइव और कॉल डिटेल से कुछ क्लू मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed