{"_id":"5f8decb38ebc3e74f62252e9","slug":"accused-of-killing-daughter-after-misdeed-father-attacked","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्रुखाबाद: दुष्कर्म के बाद पुत्री की हत्या के आरोपियों ने पिता पर किया हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
फर्रुखाबाद: दुष्कर्म के बाद पुत्री की हत्या के आरोपियों ने पिता पर किया हमला
Tue, 20 Oct 2020 01:18 AM IST
शिखा पांडेय
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 20 Oct 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद जिले में दुष्कर्म के बाद युवती की हत्या के सात आरोपियों ने आठ दिन पहले वारदात में पैरवी कर लौट रहे उसके पिता पर हमला कर दिया। इससे वह घायल हो गया।
थाने में सुनवाई न होने पर पीड़ित ने अदालत की शरण लेकर रिपोर्ट दर्ज कराने को अर्जी दायर की है। शमसाबाद थाना क्षेत्र निवासी ग्रामीण ने गांव किसरौली निवासी अनुज कुमार गंगवार, आकाश गंगवार, मनोज गंगवार, दिलीप गंगवार, सुमित उर्फ शंकर, सूरज गंगवार व कानपुर के बिल्हौर के खाड़ामऊ निवासी परवीन के खिलाफ कोर्ट में अर्जी दायर की है।
इसमें कहा कि उसकी पुत्री का 11 माह पूर्व अपहरण हो गया था। पुत्री से दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर शव रेलवे ट्रैक पर वस्त्रविहीन हालत में डाल दिया गया। इसका मुकदमा शमसाबाद थाने में दर्ज कराया था।
विज्ञापन
यह सभी लोग उस मुकदमे में संदिग्ध है। 12 अक्तूबर को रात करीब आठ बजे वह इसी मुकदमे की पैरवी करके फतेहगढ़ से गांव जा रहा था। साढ़े आठ बजे सभी आरोपियों ने गालीगलौज करते हुए उस पर फायर कर दिया।
धमकी दी कि जिस प्रकार पुत्री को मार कर फेंका, उसी प्रकार उसे भी मार देंगे। इसका विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। इससे वह घायल हो गया। थाने में तहरीर दी, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। पीड़ित की अर्जी पर शमसाबाद थाने से जेएम सदर के न्यायिक मजिस्ट्रेट ने रिपोर्ट मांगी है।