{"_id":"a248ad4e0b8a09e95d2aec6c4e0dbf21","slug":"a-man-looted-by-constables-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डायल 100 के सिपाहियों ने की लूट!","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डायल 100 के सिपाहियों ने की लूट!
अमर उजाला, ब्यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2016 02:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पनकी में डायल 100 के सिपाहियों ने देर रात साइकिल सवार युवक को चेकिंग के बहाने रोक लिया और तलाशी में जेब से दो हजार रुपये निकाल लिए। विरोध पर पीटकर भगा दिया। पीड़ित ने पुलिस कंट्रोल रूम पर लूट की सूचना दी। साथ ही लिखित तहरीर भी दी है।
थानेदार ने सिपाहियों को पहचानने और जांच के बाद कार्रवाई की बात कहकर टरका दिया। एसओ आशीष मिश्रा ने बताया कि आरोपों की जांच की जा रही है। पनकी नूनियन पुरवा नया मंदिर निवासी आजाद लखनपुर स्थित एक गैस एजेंसी में नौकरी करता है।
उसने बताया कि बुधवार रात 1:30 बजे गैस गोदाम से काम निपटाने के बाद घर जा रहा था। आरोप है कि पनकी रेलवे क्रॉसिंग के पास डायल 100 के सिपाही संजय और मुकेश ने चेकिंग के बहाने रोक लिया। पूछताछ करते हुए जेब में रखे दो हजार रुपये जबरन निकाल लिए।
विज्ञापन
विरोध करने पर भगा दिया। आजाद ने घर पहुंचकर सिपाहियों पर लूट का आरोप लगाते हुए पुलिस कंट्रोल रूम पर शिकायत दर्ज कराई। गुरुवार सुबह सिपाहियों के खिलाफ थाने में लिखित लूट की तहरीर भी दी है। इलाकाई लोग भी दोनों सिपाहियों की आए दिन मारपीट और नशेबाजी की शिकायत कई बार कर चुके हैं।
भोर के लुटेरों ने पर्स लूटा, छात्रा घायल
बर्रा के गुजैनी हाईवे पर भोर के लुटेरों ने स्कूटी सवार बीएससी की छात्रा श्रुति शर्मा का पर्स लूट लिया। पल्सर सवार लुटेरे उसेे गिराते हुए भाग निकले। तात्या टोपे नगर निवासी श्रुति पढ़ाई के साथ ही जागरण में भजन भी गाती हैं।
श्रुति ने पुलिस को बताया कि सुबह 6 बजे वह यशोदा नगर से कार्यक्रम करके स्कूटी से घर जा रही थीं। वह जैसे ही गुजैनी हाईवे से तात्या टोपे नगर के लिए मुड़ने को हुई, तभी पीछे से आए पल्सर लुटेरों ने उसे स्कूटी सहित गिरा दिया। इसके बाद पर्स लेकर भाग निकले। पर्स में मोबाइल, दस हजार रुपये और जरूरी कागज थे।
चोरी करते-करते बन गया साहूकार
शिवराजपुर पुलिस ने एक ऐसे शातिर चोर को दबोचा है जो सिर्फ टेलीकॉम दुकानों में ही चोरी करता था। चोरी के माल से उसने कस्बे में टेलीकॉम की दुकान भी खोल रखी है। शातिर, दुकानों से चुराए रिचार्ज कूपनों से ग्राहकों का रिचार्ज करता था। पुलिस ने भारी मात्रा में रिचार्ज कूपन और मोबाइल एक्सेसरीज बरामद की है।
एसएसपी शलभ माथुर ने गुरुवार को कमांड ऑफिस में शिवराजपुर की कई चोरियों का खुलासा किया। एसएसपी ने बताया कि पकड़े गए शिवराजपुर के बीरामऊ निवासी शिवनारायण उर्फ छोटू कोरी ने कई दुकानों में चोरियां की हैं। हाल में खोली गई उसकी दुकान से पुलिस ने चोरी का लैपटॉप, इनवर्टर, मोबाइल सहित मोबाइल एक्सेसरीज सहित अन्य माल बरामद किया है। चोर का साथी जालौन निवासी करन राजपूत पुलिस को चकमा देकर भाग निकला।