{"_id":"5995d83c4f1c1bc9028b45fc","slug":"81502992444-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो मकान व तीन दुकानों से लाखों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो मकान व तीन दुकानों से लाखों की चोरी
Updated Thu, 17 Aug 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कासिमपुर। थाना क्षेत्र में चोरों ने अलग-अलग गांवों में दो मकान व तीन दुकानों से रुपये-गहने व सामान समेत लगभग चार लाख का सामान समेट लिया। पीड़ितों ने चोरी की तहरीर पुलिस को दी है।
कासिमपुर थाना क्षेत्र के अलावलपुर निवासी साबिर के परिवार में पत्नी के अलावा एक बेटी व दो बेटे हैं। साबिर डेयरी का काम करता है। उसके दोनों बेटे लखनऊ में प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं। बुधवार रात साबिर खाना खाने के बाद घर के बाहर सोया था। करीब नौ बजे घर का काम निपटा कर पत्नी व बेटी भी बाहर ही दूसरी चारपाई पर सोई थीं। कमरे में ताला डाल कर उसने मेन गेट में बाहर से कुंडी लगा ली थी। गुरुवार सुबह करीब पांच बजे बेटी आसमा उठ कर अंदर गई तो कमरे का ताला टूटा मिला और अंदर रखी अलमारी खुली थी। घर में चोरी होने की जानकारी पर साबिर ने यूपी-100 नंबर पर सूचना दी। चोर मकान के पीछे की कच्ची दीवार में लगी फूस की टटिया तोड़कर घर में घुसे थे। साबिर ने पुलिस को दी तहरीर में एक हार, एक जोड़ी झुमकी, दो जोड़ी झाला, तीन अंगूठी और दो जोड़ी टप्स के अलावा चांदी का कड़ा, सुतिया, हार, लौंग, पांच जोड़ी पायल व खडुआ अैार 10,000 रुपये चोरी होना बताया है। दूसरी वारदात इसी गांव में श्रीपाल के यहां हुई। श्रीपाल, पत्नी सुनीता व परिवार के अन्य सदस्य खाना खाने के बाद घर से बाहर सोए थे। चोर मकान के पीछे की दीवार से छत पर चढ़कर जीने से घर में पहुंचे। कमरे की कुंडी खुली थी। चोरों ने कमरे में रखे बक्से का ताला तोड़कर 10,000 रुपये, एक जोड़ी झुमकी, टप्स, तीन जोड़ी बुंदा और दो जोड़ी पायल समेट ले गए। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। एसओ संजय मौर्या ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है तहरीर लिखकर जांच की जा रही है।
इंसेट
तीन दुकानों क ो बनाया निशाना
कासिमपुर (ब्यूरो)। थाना क्षेत्र के बेहगांव निवासी लेखराज के बेटे गंगा प्रसाद की करलावां पुल के निकट मोबाइल क ी दुकान है। बुधवार रात करीब सात बजे वह दुकान बंद करके घर गया था। गुरुवार सुबह लगभग सात बजे वह दुकान खोलने पहुंचा। शटर खोला तो दुकान की दीवार में नकब लगी मिली। चोर दुकान से 10 नए मोबाइल, सोलर प्लेट, मोबाइल रिपेयरिंग मशीन, साफ्ट वेयर मशीन, केबिल, चार्जर, 50 पुराने मोबाइल व 6000 रुपये समेत लगभग डेढ़ लाख का सामान समेट ले गए। इसके अलावा चोरों ने पास में ही मल्लनखेड़ा निवासी अरविंद की कृषि उर्वरक की दुकान को निशाना बनाया। चोर दरवाजे के ऊपर की दीवार में नकब लगाकर अंदर पहुंचे। दुकान से दो दवा छिड़कने की मशीन, गैस चूल्हा व 10000 रुपये चोरी कर ले गए। तीसरी वारदात में चोरों ने करावांपुल निवासी जहूर की चोकर की दुकान के गेट का ताला तोड़कर अदंर पहुंचे और गुल्लक का ताला तोड़कर 5000 रुपये चोरी कर लिए।
विज्ञापन
इंसेट
100 मीटर के फासले पर है पुलिस पिके ट
कासिमपुर थाना क्षेत्र के करलावां पुल के पास बुधवार रात चोरों ने एक के बाद एक तीन दुकानों को निशाना बनाया। मोबाइल व कृषि उर्वरक की दुकानों की दीवार में नकब लगाकर अंदर पहुंचे चोरों ने लाखों का सामान पार कर दिया। इसके अलावा चोकर की दुकान में भी हाथ साफ किया। खास बात यह है कि दुकानों से महज 100 मीटर के फासले पर पुलिस पिकेट की तैनाती रहती है। इसके बाद भी चोर वारदातों को अंजाम देकर निक लने में कामयाब रहे।
- दो मकान व तीन दुकानों से लाखों की चोरी
- अलग-अलग गांवों में चोरी की वारदात
फोटो-29- चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान।
फोटो-30- कटी दीवार दिखाता पीड़ित।