{"_id":"5a60e8e04f1c1b90268b5131","slug":"71516300512-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक की डिग्गी से चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक की डिग्गी से चोरी
Updated Fri, 19 Jan 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
धाता। किसान डिग्गी से चोरों ने एक लाख 27 हजार रुपये पार कर दिए।
धाता कस्बा निवासी दुर्गा प्रसाद सिंह उर्फ ननका ग्रामीण बैंक के खाताधारक हैं। उन्होंने बैंक से गुरुवार दोपहर क्रेडिट कार्ड से एक लाख 27 हजार रुपये निकाले। रुपये को बाइक की डिग्गी में रखकर बैंक से निकले। अकेलवापर चौराहे के पास पान की गुमटी में जाकर मिलने जुलने वालों से बातचीत करने लगे। वहां से कुछ देर बाद खेत की देखभाल के लिए चले गए।
वह शाम को घर पहुंचे तो बाइक की डिग्गी से गायब देखकर उनके होश उड़ गए। वह फौरन अकेलवापर पहुंचे। वहां मिलने वालों से पूछताछ की। आरोप लगाने पर उनकी नोकझाेंक भी हो गई। दुर्गा प्रसाद सिंह ने यूपी 100 नंबर पर सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को पूछताछ के लिए थाने ले गई। उन लोगों ने बाइक की तरफ जाने की बात से इंकार किया। कयास लगाए गए कि किसान के पीछे बैंक से टप्पेबाज लगे हाेंगे। बाइक से दूर देख डिग्गी से रुपये पार कर दिए।